फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Bihar News: निगरानी विभाग की बड़ी कार्रवाई, राजस्व कर्मचारी 2.50 लाख रुपये रिश्वत लेते रंगे हाथों गिरफ्तार

Tue, 02 Dec 2025 07:01 PM IST
पूर्णिया ब्यूरो न्यूज डेस्क, अमर उजाला, किशनगंज

सार

किशनगंज में निगरानी विभाग ने राजस्व कर्मचारी राजदीप पासवान को 2.50 लाख रुपये रिश्वत लेते हुए गिरफ्तार किया। यह कार्रवाई मंगलवार को प्रखंड कार्यालय के पास स्थित अभिषेक होटल से की गई।
विज्ञापन
राजस्व कर्मचारी राजदीप पासवान गिरफ्तार - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

किशनगंज में निगरानी विभाग ने किशनगंज में एक राजस्व कर्मचारी को 2.50 लाख रुपये रिश्वत लेते हुए रंगे हाथों गिरफ्तार किया है। यह कार्रवाई मंगलवार को प्रखंड कार्यालय के निकट स्थित अभिषेक होटल से की गई। जानकारी के अनुसार, किशनगंज नगर क्षेत्र के खगड़ा निवासी ओवेस अंसारी ने निगरानी विभाग से शिकायत की थी कि जमीन परिमार्जन के नाम पर राजस्व कर्मचारी राजदीप पासवान उनसे 2 लाख 50 हजार रुपये की मांग कर रहे हैं।
विज्ञापन


शिकायत मिलने के बाद निगरानी विभाग की टीम ने मामले की जांच शुरू की। जांच में शिकायत सही पाए जाने पर मंगलवार को एक जाल बिछाकर राजदीप पासवान को रिश्वत लेते हुए गिरफ्तार किया गया।

पढे़ं: कैमूर में दो सगे भाई-बहन की संदिग्ध मौत, इलाके में सनसनी; परिजनों ने नौ लोगों पर हत्या का लगाया आरोप 
विज्ञापन


निगरानी विभाग के डीएसपी विनोद कुमार ने बताया कि वादी ओवेस अंसारी ने जमीन परिमार्जन के लिए अंचल अधिकारी को आवेदन दिया था। उन्हें राजस्व कर्मचारी राजदीप पासवान के पास भेजा गया, जहां राजदीप ने लाखों रुपये की रिश्वत मांगी और बाद में यह राशि 2 लाख 50 हजार रुपये तय हुई।
विज्ञापन


इस कार्रवाई में सात सदस्यीय टीम ने भाग लिया। राजस्व कर्मचारी की गिरफ्तारी के बाद विभाग में हड़कंप मच गया। निगरानी विभाग की टीम आरोपी को आगे की कार्रवाई के लिए पटना ले जाने की तैयारी कर रही है, और आगे की कार्रवाई पटना से ही की जाएगी।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें