फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Bihar News: भारत-नेपाल सीमा पर बड़ी कार्रवाई: किशनगंज में तस्कर गिरफ्तार, लाखों की ड्रग्स और मुद्रा जब्त

Tue, 02 Dec 2025 05:24 PM IST
पूर्णिया ब्यूरो न्यूज डेस्क, अमर उजाला, किशनगंज

सार

किशनगंज जिले के गलगलिया थाना और एसएसबी की 41वीं वाहिनी के जवानों ने संयुक्त कार्रवाई में सोनू कामती (24 वर्ष) को गिरफ्तार किया। उसके पास से लगभग 245 ग्राम ब्राउन शुगर, 2520 रुपये नेपाली मुद्रा, 30 नाइट्राजेपाम टैबलेट, एक वजन मशीन और एक मोबाइल फोन बरामद हुआ।
विज्ञापन
किशनगंज में ब्राउन शुगर तस्कर गिरफ्तार - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

किशनगंज जिले के गलगलिया थाना और एसएसबी की 41वीं वाहिनी के जवानों ने संयुक्त कार्रवाई करते हुए एक तस्कर को गिरफ्तार किया है। उसके पास से लगभग 9 लाख 80 हजार रुपये मूल्य की ब्राउन शुगर, नेपाली मुद्रा और अन्य मादक पदार्थ बरामद किए गए हैं।
विज्ञापन


यह कार्रवाई भारत-नेपाल सीमा क्षेत्र में अवैध गतिविधियों के खिलाफ चलाए जा रहे अभियान के तहत की गई। पुलिस अधीक्षक सागर कुमार को सूचना मिली थी कि गलगलिया थाना क्षेत्र के दरभंगिया टोला निवासी सोनू कामती (24 वर्ष, पुत्र संतोष कामती) अपने घर में अवैध ब्राउन शुगर की खरीद-बिक्री कर रहा है। सूचना की गंभीरता को देखते हुए, एसपी के निर्देश पर अनुमंडल पुलिस पदाधिकारी के नेतृत्व में गलगलिया थाना और एसएसबी की 41वीं वाहिनी की एक संयुक्त टीम का गठन किया गया।

पढे़ं: कैमूर में दो सगे भाई-बहन की संदिग्ध मौत, इलाके में सनसनी; परिजनों ने नौ लोगों पर हत्या का लगाया आरोप 
विज्ञापन
विज्ञापन


गठित टीम ने त्वरित कार्रवाई करते हुए मंगलवार को दरभंगिया टोला स्थित सोनू कामती के ठिकाने पर छापेमारी की। छापेमारी के दौरान सोनू कामती को मौके से पकड़ा गया। पूछताछ में उसने ब्राउन शुगर के अवैध धंधे में शामिल होने की बात स्वीकार की। पुलिस ने मौके से और गिरफ्तार अभियुक्त की निशानदेही पर लगभग 245 ग्राम ब्राउन शुगर (जिसका बाजार मूल्य लगभग 9 लाख 80 हजार रुपये है), 2520 रुपये नेपाली करेंसी, 30 पीस नाइट्राजेपाम टैबलेट, एक वजन मशीन और एक मोबाइल फोन बरामद किया है। इस संबंध में गलगलिया थाना में संबंधित धाराओं के तहत मामला दर्ज कर लिया गया है। पुलिस आगे की कार्रवाई कर रही है और मामले में संलिप्त अन्य अभियुक्तों की गिरफ्तारी के लिए छापेमारी जारी है। कांड का अनुसंधान प्रगति पर है।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें