फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Bihar: ‘मैं भी पत्नी हूं, मुझे भी हक चाहिए', दो पत्नियां आमने-सामने और बीच में फंसा पति, मचा हंगामा

Fri, 07 Aug 2026 10:43 PM IST
आशुतोष प्रताप सिंह न्यूज डेस्क, अमर उजाला, कटिहार

सार

कटिहार समाहरणालय परिसर में उस समय हंगामा हो गया, जब एक आवास सहायक की दो पत्नियां अचानक आमने-सामने आ गईं। दोनों महिलाओं के बीच जमकर कहासुनी हुई और हाथों में डंडे लेकर दोनों एक-दूसरे पर हमला करने को तैयार हो गईं।
विज्ञापन
दो पत्नियों के आमने-सामने आने से हंगामा - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

कटिहार समाहरणालय परिसर में उस समय अफरा-तफरी का माहौल बन गया, जब एक आवास सहायक की दो पत्नियां अचानक आमने-सामने आ गईं। दोनों महिलाओं के बीच जमकर कहासुनी हुई और मामला इतना बढ़ गया कि दोनों हाथों में डंडा लेकर एक-दूसरे पर हमला करने को उतारू हो गईं। इस दौरान बीच में खड़ा आवास सहायक दोनों को शांत कराने की कोशिश करता नजर आया।

दूसरी पत्नी ने लगाए गंभीर आरोप

जानकारी के अनुसार, बारसोई से अपने बेटे के साथ पहुंची दूसरी पत्नी ने आरोप लगाया कि करीब 14 वर्ष पहले उसकी शादी फलका थाना क्षेत्र के पोठिया निवासी रंजीत कुमार पासवान से हुई थी। महिला का कहना है कि चार वर्ष पहले दोनों ने कोर्ट मैरिज भी की थी, जिससे उनका एक बेटा है।

विज्ञापन

महिला ने आरोप लगाया कि शादी के समय रंजीत कुमार पासवान ने खुद को अविवाहित बताया था, लेकिन बाद में उसे पता चला कि वह पहले से शादीशुदा है और तीन बच्चों का पिता है। महिला का दावा है कि रंजीत वर्तमान में अपनी पहली पत्नी के साथ रह रहा है और उसे किसी तरह का खर्च नहीं देता।

हक मांगने पहुंची थी महिला, पहली पत्नी से हुआ विवाद

दूसरी पत्नी ने बताया कि वह अपना अधिकार और न्याय मांगने के लिए कटिहार समाहरणालय पहुंची थी। इसी दौरान उसकी मुलाकात पहली पत्नी से हो गई और दोनों के बीच विवाद शुरू हो गया। देखते ही देखते मामला कहासुनी से बढ़कर हंगामे तक पहुंच गया। घटना के बाद मामले को शांत कराया गया। फिलहाल विवाद को पंचायत के माध्यम से सुलझाने की बात कही जा रही है। दोनों पक्षों के बीच चल रहे पारिवारिक विवाद को बातचीत के जरिए खत्म करने का प्रयास किया जा रहा है।

विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें