कटिहार पुलिस ने मनिहारी रोड स्थित तीनगछिया मोर के पास एक होटल में छापेमारी कर गुप्त धंधा बेनकाब किया। इस कार्रवाई में छह आरोपियों को गिरफ्तार किया गया और चार महिलाओं व एक नाबालिक लड़की को सुरक्षित मुक्त कराया गया।
कटिहार पुलिस ने मनिहारी रोड स्थित तीनगछिया मोर के पास एक होटल में छापेमारी कर गुप्त धंधा बेनकाब किया। कार्रवाई में छह आरोपियों को गिरफ्तार किया गया, जबकि चार महिलाओं और एक नाबालिक लड़की को सुरक्षित मुक्त कराया गया। घटना से शहर में सनसनी फैल गई।
विज्ञापन
सूत्रों के अनुसार, मुफस्सिल थाना प्रभारी शशि रंजन को लंबे समय से होटल में संदिग्ध गतिविधियों की जानकारी मिल रही थी। लगातार इनपुट के बाद उन्होंने अपने वरीय अधिकारियों को सूचित किया। इसके बाद एसपी शिखर चौधरी के निर्देश पर विशेष टीम का गठन किया गया। टीम की कमान सदर डीएसपी अभिजीत सिंह और हेड क्वार्टर डीएसपी मृदु लता को सौंपी गई।
गुप्त रणनीति के तहत की गई छापेमारी में पुलिस को होटल में अफरा-तफरी का दृश्य देखने को मिला। गिरफ्तार आरोपियों में होटल संचालक विक्की कुमार, कामेश्वर शाह, अमरजीत कुमार, संतोष कुमार सहनी, मुन्ना कुमार और मोहम्मद अलीमुद्दीन शामिल हैं। मौके से मोबाइल फोन, इंजेक्शन, कंडोम और ₹26,000 नकद भी जब्त किए गए।
विज्ञापन
जांच में पता चला कि होटल का संचालन विक्की कुमार करता था और लंबे समय से यहां यह अवैध धंधा चल रहा था। पुलिस ने बताया कि पैसे के लालच में युवतियों को इस गोरखधंधे में फंसाया जा रहा था। एसपी शिखर चौधरी ने कहा कि कटिहार पुलिस किसी भी स्थिति में इस तरह के धंधे को बर्दाश्त नहीं करेगी और इसमें शामिल हर व्यक्ति के खिलाफ कड़ी कार्रवाई की जाएगी। पुलिस अब यह भी जांच कर रही है कि क्या केवल यह होटल ही अवैध गतिविधियों में शामिल था या जिले के अन्य होटल भी इसमें लिप्त हैं।