फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Bihar Crime News: नकली क्राइम ब्रांच ऑफिसर बनकर बुजुर्ग से लाखों के जेवर छीने, रुमाल में निकली ईंट

Fri, 26 Sep 2025 12:35 PM IST
आशुतोष प्रताप सिंह न्यूज डेस्क, अमर उजाला,कटिहार

सार

Fake Crime Branch Officer: कटिहार जिले के ललियाही हनुमान मंदिर के पास नकली क्राइम ब्रांच ऑफिसर बनकर ठगों ने रिटायर अधिकारी रमेश उपाध्याय से 5 लाख रुपये से अधिक के जेवर ठग लिए। ठगों ने रिटायर अधिकारी को बताया कि इलाके में चाकूबाजी हुई है और जेवर रुमाल में रखकर सुरक्षित रखा जाए।
विज्ञापन
क्राइम ब्रांच का अफसर बनकर ठगों ने बुजुर्ग से लूटे लाखों के जेवर - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

कटिहार जिले में ठगों ने फिल्मी अंदाज में बड़ी वारदात को अंजाम दिया। मामला सहायक थाना क्षेत्र के ललियाही हनुमान मंदिर के पास का है, जहां नकली क्राइम ब्रांच ऑफिसर बनकर ठगों ने रिटायर अधिकारी रमेश उपाध्याय से लाखों रुपये के जेवर ठग लिए। जानकारी के मुताबिक, रिटायर अधिकारी अपने बेटे की दुकान से घर लौट रहे थे। इसी दौरान बाइक पर सवार एक शातिर युवक उनके पास पहुंचा और कहा कि “साहब बुला रहे हैं।” जैसे ही वृद्ध उसके साथ आगे बढ़े, दो और ठगों ने उन्हें घेर लिया।
विज्ञापन


ठगों ने कहानी गढ़ी कि इलाके में चाकूबाजी हुई है और माहौल बिगड़ा हुआ है, इसलिए जेवर उतारकर रुमाल में रख लीजिए ताकि सुरक्षित रहें। वृद्ध ने उन पर भरोसा करते हुए सोने की अंगूठी और चेन रुमाल में रख दी। लेकिन यहां बड़ा खेल हो गया। ठगों ने चुपके से रुमाल बदल लिया और फरार हो गए। जब पीड़ित ने रुमाल खोला तो उसमें सोना नहीं, बल्कि ईंट का टुकड़ा निकला। इस वारदात का पूरा मंजर आसपास के सीसीटीवी कैमरों में कैद हो गया है।

पढ़ें:  रील्स के फेर में अबतक की सबसे बड़ी घटना; गयाजी में एक साथ नौ लोग डूबे, पांच की हुई मौत
विज्ञापन
विज्ञापन


पीड़ित रमेश उपाध्याय के अनुसार, ठगों ने करीब 5 लाख रुपये से ज्यादा के जेवर लूट लिए हैं। मामले की पुष्टि करते हुए एएसपी अभिजीत सिंह ने बताया कि पुलिस टीम आरोपियों की पहचान कर रही है और जल्द ही गिरफ्तारी कर गहनों की बरामदगी की जाएगी। वहीं समाजसेवी सत्यम समदर्शी ने कहा कि त्योहार के मौसम में ठगी गैंग ज्यादा सक्रिय हो जाती है। ऐसे में पुलिस को सतर्कता बढ़ानी चाहिए और आम लोगों को भी सजग रहना जरूरी है। अब सवाल उठ रहा है कि त्योहार के इस सीजन में कटिहारवासी खरीदारी करें या पहले ठगों से बचने की रणनीति बनाएं।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें