फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Bihar News: किशनगंज में मानवता हुई शर्मसार: आठ साल की बच्ची का शव मक्के के खेत से मिला, हत्या की आशंका

Sat, 02 May 2026 07:32 PM IST
पूर्णिया ब्यूरो न्यूज डेस्क, अमर उजाला, पूर्णिया

सार

Bihar News: किशनगंज में दो दिन से लापता आठ वर्षीय बच्ची का शव मक्के के खेत में मिला। पुलिस के अनुसार प्रथम दृष्टया मामला हत्या का है। बच्ची के शरीर पर चोट के निशान मिले हैं। पुलिस जांच में जुटी है और दोषियों की तलाश जारी है।
विज्ञापन
फोटो कैपशं:1. रोते बिलखते परिजन2. मक्के के खेत मे मिला शव3. मृतका बच्ची की फाइल फोटो
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

किशनगंज जिले के दिघलबैंक प्रखंड क्षेत्र से एक बेहद दर्दनाक और झकझोर देने वाली घटना सामने आई है। कोढ़ोबारी थाना क्षेत्र के दुर्गापुर गांव में शनिवार को एक 8 वर्षीय बच्ची का शव मक्के के खेत से बरामद किया गया। इस घटना के बाद पूरे इलाके में सनसनी फैल गई है और लोगों में आक्रोश का माहौल है।
विज्ञापन


दो दिन से लापता थी बच्ची
मृतका की पहचान दुर्गापुर निवासी मो. शकील की 8 वर्षीय बेटी सेली प्रवीण के रूप में हुई है। परिजनों के अनुसार, बच्ची गुरुवार सुबह से ही घर से लापता थी। इसकी सूचना तुरंत पुलिस को दी गई थी, जिसके बाद परिजन और पुलिस मिलकर उसकी तलाश कर रहे थे।

मक्के के खेत में मिला शव
शनिवार को बच्ची की चचेरी बहन खेत की ओर गई, जहां उसने मक्के के खेत में एक शव देखा। पास जाकर देखने पर वह सेली प्रवीण का शव निकला, जो जाल में लिपटा हुआ था। इसके बाद उसने शोर मचाया, जिससे आसपास के लोग मौके पर जुट गए और पुलिस को सूचना दी गई।
विज्ञापन


हत्या की आशंका
घटना की जानकारी मिलते ही कोढ़ोबारी थाना पुलिस मौके पर पहुंची और शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। थाना अध्यक्ष संतोष कुमार ने बताया कि प्रथम दृष्टया मामला हत्या का प्रतीत होता है। बच्ची के शरीर पर चोट के निशान मिले हैं, जिसमें उसका एक हाथ भी टूटा हुआ था।

ये भी पढ़ें-  दिल्ली में बिहारी युवक की हत्या पर बवाल; कांग्रेस ने निकाला मार्च, सरकार के खिलाफ हुई जमकर नारेबाजी
विज्ञापन


दोषियों की तलाश में जुटी पुलिस
पुलिस परिजनों से पूछताछ कर रही है और हर पहलू से मामले की जांच की जा रही है। अधिकारियों का कहना है कि जल्द ही आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया जाएगा। इस घटना ने एक बार फिर समाज में सुरक्षा और मानवता को लेकर गंभीर सवाल खड़े कर दिए हैं।
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें