फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

बिहार: पटना में सांसद पप्पू यादव समेत समर्थकों पर एफआईआर, सरकारी कर्मी से मारपीट और चेन छीनने का आरोप

Thu, 24 Sep 2026 04:32 PM IST
पूर्णिया ब्यूरो न्यूज डेस्क, अमर उजाला, पूर्णिया

सार

पटना के गर्दनीबाग में सरकारी कर्मी ने सांसद पप्पू यादव समेत समर्थकों पर मारपीट, पिस्तौल के बट और लोहे की रॉड से हमला करने तथा दो तोले की सोने की चेन छीनने का आरोप लगाया है। पुलिस ने एफआईआर दर्ज कर जांच शुरू कर दी।
विज्ञापन
सांसद पप्पू यादव - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

पटना में सांसद पप्पू यादव समेत उनके समर्थकों के खिलाफ मारपीट और सोने की चेन छीनने के आरोप में एफआईआर दर्ज की गई है। पुराना सचिवालय में पदस्थापित सरकारी कर्मी अरविंद कुमार के लिखित आवेदन पर गर्दनीबाग थाने में मामला दर्ज हुआ है। एफआईआर दर्ज होने के बाद पुलिस मामले की जांच में जुट गई है।

पटना के मीठापुर स्थित न्यू जक्कनपुर निवासी अरविंद कुमार ने पुलिस को दिए आवेदन में बताया कि बुधवार सुबह करीब 10 बजे वह मोटरसाइकिल से अपने दफ्तर जा रहे थे। इसी दौरान गर्दनीबाग धरना स्थल के पास एक काले रंग की स्कॉर्पियो ने उनकी बाइक में जोरदार टक्कर मार दी। हादसे में उनकी बाइक क्षतिग्रस्त हो गई और उन्हें चोटें आईं।

अरविंद कुमार का आरोप है कि जब उन्होंने स्कॉर्पियो को रोकने का प्रयास किया तो उसमें सवार लोगों ने उनके साथ बदसलूकी और मारपीट शुरू कर दी। आवेदन के अनुसार, समर्थक पुरुषोत्तम ने पिस्तौल के बट से उनके सिर पर वार किया, जिससे वह लहूलुहान हो गए।

विज्ञापन


पढे़ं: जमुई-समस्तीपुर की घटनाओं पर ऐसा क्यों बोले बिहार के मंत्री अशोक चौधरी?

आवेदन में आरोप लगाया गया है कि कुम्हार से जाप प्रत्याशी रहे राजेश रंजन उर्फ पप्पू ने लोहे की रॉड से हमला किया और उनके गले से दो तोले की सोने की चेन छीन ली। अरविंद कुमार ने दावा किया है कि यह घटना सांसद राजेश रंजन उर्फ पप्पू यादव की मौजूदगी में और उनके उकसावे पर हुई। पीड़ित के अनुसार, घटना के बाद स्थानीय राजीव रंजन कुमार, प्रभाष चंद शर्मा और अन्य लोग मौके पर पहुंचे और किसी तरह उनकी जान बचाई।

पुलिस ने अरविंद कुमार के आवेदन के आधार पर गर्दनीबाग थाने में कांड संख्या 849/26 के तहत मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है। वहीं, प्राथमिकी दर्ज होने के बाद पूर्णिया में सांसद पप्पू यादव के समर्थकों ने आरोपों को सिरे से खारिज किया है। समर्थकों का कहना है कि यह राजनीतिक साजिश है और सांसद का नाम जबरन मामले में घसीटा जा रहा है। उन्होंने पुलिस से निष्पक्ष जांच की मांग की है।

विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें