फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Bihar News : दुर्गा पूजा पंडाल में मौत बनकर घुसी स्कॉर्पियो; पुजारी की जान ली, चार घायल

Fri, 03 Oct 2025 07:13 AM IST
पूर्णिया ब्यूरो न्यूज डेस्क, अमर उजाला, पूर्णिया

सार

Accident News : पूर्णिया के बायसी में विसर्जन से पहले दुर्गा पंडाल में तेज रफ्तार स्कॉर्पियो घुसने से बड़ा हादसा हुआ। हादसे में पुजारी भागवत महलदार (60) की मौत हो गई, जबकि चार श्रद्धालु घायल हुए। चालक फरार है और पुलिस जांच कर रही है।
विज्ञापन
घटनास्थल पर रोते-बिखलते परिजन। - फोटो : अमर उजाला डिजिटल
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

पूर्णिया में दुर्गा पूजा विसर्जन की पूर्व संध्या पर एक भयानक हादसा हुआ। गुरुवार की शाम बायसी थाना क्षेत्र की मीनापुर पंचायत के बैरिया सरबजिया गांव स्थित दुर्गा मंदिर पंडाल में खुशियों का माहौल अचानक मातम में बदल गया, जब एक तेज रफ्तार स्कॉर्पियो अनियंत्रित होकर सीधे श्रद्धालुओं की भारी भीड़ में जा घुसी। स्थानीय लोगों के अनुसार, विसर्जन से पहले पूजा-अर्चना के कारण पंडाल में अत्यधिक भीड़ थी। इसी दौरान बेकाबू स्कॉर्पियो ने पांच लोगों को कुचलते हुए जोरदार टक्कर मारी और अंततः पास के खेत में जाकर पलट गई। हादसे के बाद पूजा पंडाल में चीख-पुकार और अफरातफरी मच गई। लोग जान बचाने के लिए इधर-उधर भागने लगे।

विज्ञापन


स्कॉर्पियो चालक मौके से फरार
इस भीषण दुर्घटना में मंदिर के पुजारी भागवत महलदार (60 वर्ष) की मौके पर ही दर्दनाक मौत हो गई। मृतक पुजारी बैरिया सरबजिया टोला के ही निवासी थे। वहीं, चार अन्य श्रद्धालु गंभीर रूप से घायल हो गए। उन्हें स्थानीय लोगों की मदद से तत्काल इलाज के लिए पूर्णिया जीएमसीएच भेजा गया है। टक्कर इतनी ज़ोरदार थी कि पंडाल में लगे लाउडस्पीकर और अन्य सजावट का सामान पूरी तरह नष्ट हो गए। दुर्घटना को अंजाम देने के तुरंत बाद स्कॉर्पियो का चालक मौके से फरार हो गया। स्थानीय लोगों ने बताया है कि चालक भी इसी गांव का निवासी है।

तनाव, मंदिर परिसर में जुटी भीड़
हादसे के बाद क्षेत्र में गहरा तनाव व्याप्त है। हजारों की संख्या में लोग मंदिर परिसर और गांव में जमा हो गए हैं। सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची। पुलिस ने मृतक पुजारी के शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए जीएमसीएच भेज दिया है और फरार चालक की तलाश तेज कर दी गई है।

घटनास्थल पर रोते बिखलते परिजन

 

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें