फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Bihar: ड्रोन से खुला शराब तस्करी का भंडाफोड़, इंटरसिटी एक्सप्रेस की बोगी से बरामद हुई शराब की खेप, तस्कर फरार

Fri, 11 Jul 2025 04:29 PM IST
आशुतोष प्रताप सिंह न्यूज डेस्क, अमर उजाला,कटिहार

सार

कटिहार में रेलवे पुलिस ने ड्रोन की मदद से इंटरसिटी एक्सप्रेस की बोगी में छिपाकर लाई जा रही शराब की बड़ी खेप पकड़ी है। तस्कर फरार हो गया, लेकिन आरपीएफ ने इसे बड़ी सफलता बताया है। ड्रोन तकनीक की मदद से अब ट्रेनों और रेलवे यार्डों की निगरानी की जा रही है ताकि शराब तस्करी पर पूरी तरह से रोक लगाई जा सके।
 
विज्ञापन
ड्रोन से खुला शराब तस्करी का भंडाफोड़ - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

शराबबंदी वाले बिहार में तस्करों की नई तरकीबों पर अब हाईटेक नजर रखी जा रही है। कटिहार में रेलवे पुलिस ने ड्रोन की मदद से इंटरसिटी एक्सप्रेस की बोगी में छिपाकर लाई जा रही शराब की बड़ी खेप बरामद की है। हालांकि, तस्कर मौके से फरार हो गया, लेकिन आरपीएफ इस कार्रवाई को बड़ी सफलता मान रही है।
विज्ञापन


आरपीएफ इंस्पेक्टर राकेश कुमार ने बताया कि सिलिगुड़ी से कटिहार आने वाली इंटरसिटी एक्सप्रेस पर ड्रोन के जरिए निगरानी की जा रही थी। इसी दौरान बोगी में संदिग्ध गतिविधि देखी गई। गुप्त सूचना के आधार पर जब ट्रेन की तलाशी ली गई तो उसमें छुपाकर रखी गई शराब की बड़ी मात्रा बरामद हुई।

ये भी पढ़ें: एयरपोर्ट के रनवे पर हादसा, 10 फीट हवा में चार बार उछली गाड़ी; कैसे हुई यह घटना?
विज्ञापन
विज्ञापन


सूत्रों के अनुसार, यह शराब पश्चिम बंगाल सीमा से लाई गई थी और कटिहार में इसकी सप्लाई की जानी थी। ड्रोन से निगरानी के चलते तस्करों का यह प्रयास विफल हो गया। इंस्पेक्टर राकेश कुमार ने बताया कि आने वाले दिनों में इस तरह की कार्रवाई तेज की जाएगी और ड्रोन के माध्यम से ट्रेनों और रेलवे यार्डों की निगरानी लगातार जारी रहेगी। रेलवे पुलिस का मानना है कि ड्रोन तकनीक शराब तस्करी रोकने में गेमचेंजर साबित हो सकती है। अब सवाल यह उठ रहा है कि जब आसमान से निगरानी हो रही है, तो तस्कर कब तक बच पाएंगे?
 
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें