फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Bihar: 'गजवा-ए-हिंद' की साजिश नाकाम, कटिहार के युवक को दिल्ली पुलिस की स्पेशल सेल ने किया गिरफ्तार

Sat, 18 Apr 2026 07:01 PM IST
पूर्णिया ब्यूरो न्यूज डेस्क, अमर उजाला, कटिहार

सार

Bihar: दिल्ली पुलिस की स्पेशल सेल ने “गजवा-ए-हिंद” से जुड़ी आतंकी साजिश को नाकाम करते हुए चार युवकों को गिरफ्तार किया है, जिनमें बिहार के कटिहार निवासी मोहम्मद सोहेल भी शामिल है।  
विज्ञापन
आरोपी के घर में मौजूद लोग
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

दिल्ली पुलिस की स्पेशल सेल ने देश में आतंकी गतिविधियों को अंजाम देने की फिराक में लगे चार युवकों को गिरफ्तार किया है। “गजवा-ए-हिंद” की साजिश को नाकाम करते हुए पुलिस ने जिन चार युवकों को गिरफ्तार किया है, उनमें एक युवक बिहार के कटिहार से है। मोहम्मद सोहेल, जिसकी गिरफ्तारी दिल्ली से हुई है, वह मूल रूप से कटिहार के मनिहारी थाना क्षेत्र के नवाबगंज बालू टोला का रहने वाला है।

घर में सन्नाटा 
गिरफ्तारी के बाद उसके घर और पूरे गांव में सन्नाटा पसरा हुआ है। मोहम्मद सोहेल की मां ने गिरफ्तारी से जुड़ी पूरी बात बताते हुए कहा कि कुछ दिन पहले भी दिल्ली पुलिस की टीम उनके घर आई थी और सोहेल को देर रात मनिहारी थाना ले जाकर पूछताछ के बाद छोड़ दिया था। बाद में कुछ दस्तावेजों के साथ दिल्ली लौटकर पुलिस टीम ने उसे दिल्ली बुलाया, जहां अब उसकी गिरफ्तारी की बात सामने आई है।

प्लंबर का काम करता था सोहेल 
सोहेल की मां के अनुसार, वह दसवीं कक्षा तक पढ़ा है और अपने पिता के साथ प्लंबर का काम करता था। उनके मुताबिक, बेटे के आतंकी गतिविधियों में शामिल होने की उन्हें कोई जानकारी नहीं है।

जांच में हुआ बड़ा खुलासा
स्थानीय सूत्रों के अनुसार, सोहेल के सोशल मीडिया आईडी पर कुछ ऐसे पोस्ट मिले हैं, जो कट्टरपंथी विचारधारा को बढ़ावा देते हैं। सूत्रों के हवाले से यह भी जानकारी मिली है कि दिल्ली पुलिस की गिरफ्त में आए ये चारों युवक कई अन्य लोगों के साथ एक सोशल मीडिया कोर ग्रुप के माध्यम से जुड़े हुए थे। इस ग्रुप में जिहादी विचारधारा के साथ युवाओं को जोड़ने और हथियार एवं विस्फोटक जुटाने के लिए क्राउड फंडिंग पर चर्चा होती थी।

विज्ञापन


ये भी पढ़ें: शादी की ख्वाहिश रह गई अधूरी; दूल्हा बनने से पहले ही छिन गई जिंदगी, तिलक से पहले युवक की मौत

चार राज्यों से जुड़े आरोपी 
फिलहाल, दिल्ली से कटिहार के मनिहारी नवाबगंज निवासी मोहम्मद सोहेल को उत्तर प्रदेश के सोनू और कलाम, मुंबई के मोहम्मद हम्माद तथा भुवनेश्वर के शेख इमरान के साथ गिरफ्तार किया गया है।

विज्ञापन


और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें