फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Crime In Bihar: स्वर्ण कारोबारी लूटकांड मामला, फायरिंग कर की गई थी लूट, छह प्रख्यात अपराधी गिरफ्तार

Thu, 05 Dec 2024 08:33 PM IST
अरविंद कुमार न्यूूज डेस्क, अमर उजाला, किशनगंज

सार

बिहार के किशनगंज जिले में स्वर्ण कारोबारी से लूटकांड मामले का पुलिस ने खुलासा किया है। बंदूक से फायरिंग कर आरोपियों ने लूट की घटना को अंजाम दिया था। पुलिस ने छह प्रख्यात आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया है।
विज्ञापन
आरोपी गिरफ्तार - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

किशनगंज के मुख्य बाजार बिशनपुर में एक स्वर्ण कारोबारी के साथ हुए लूटकांड मामले में पुलिस ने उद्भेदन करते हुए एक डकैती गिरोह का पर्दाफाश किया है। जहां पुलिस ने कुल छह अपराधियों को लूट के सामान के साथ गिरफ्तार किया है। मामले की जानकारी एसडीपीओ गौतम कुमार ने गुरुवार संध्या प्रेस वार्ता कर दी है।

विज्ञापन


मालूम हो कि बीते रविवार को स्वर्ण कारोबारी कैलाश अग्रवाल के बेटे सन्नी अग्रवाल और उनके स्टॉफ अतहर आलम के दुकान जाने के क्रम में एक काले रंग की पल्सर मोटर साइकिल पर तीन अपराधी सवार होकर हथियार लहराते हुए फायरिंग कर लूट की घटना को अंजाम दिए थे। इस पर बिशनपुर थाना कांड संख्या 23/24 दर्ज किया गया और मामले की उद्भेदन हेतु SP सागर कुमार के निर्देश पर एसडीपीओ गौतम कुमार, SHO रंजन कुमार सहित अन्य अधिकारियों संग एक टीम गठित किया गया।

जहां एसडीपीओ गौतम कुमार ने बताया कि मामले पर साजिशकर्ता मूंगालाल साहा है। जो घटना से दो दिन पहले सद्दाम और नूरसेद के साथ मिलकर बिशनपुर बाजार स्थित स्वर्ण कारोबारी के दुकान और घर को दिखाया तथा घर से दुकान जो कि प्रत्येक दिन दुकान का ग्राहकों के ऑर्डर वाला जेवरात घर से दुकान जाया करता था, जिसके बाद उक्त घटना को अंजाम दिया गया है।
विज्ञापन


एसडीपीओ ने आगे बताया कि उद्भेदन में लूटे गए जेवरात, एक मोटर साइकिल, छह मोबाइल फोन, एक बैग के साथ छह अपराधियों को गिरफ्तार किया है। गिरफ्तार आरोपियों की पहचान मो. सद्दाम (जोकीहाट-अररिया निवासी), मो खुद्दाम (जोकीहाट-अररिया), मो तनवीर आलम (जोकीहाट-अररिया), लालू उर्फ डेविड (महलगांव-अररिया), नूरसेद (रौटा-पूर्णिया), मूंगालाल (बिशनपुर-किशनगंज) के रूप में हुई है। इन अपराधियों में से कुल पांच अपराधियों का पूर्व में कई अपराधिक इतिहास भी रहा है। सभी को गिरफ्तार कर पुलिस न्यायिक हिरासत में जेल भेज दिया है, साथ ही आगे की कार्रवाई शुरू कर दी गई है।

विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें