फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Crime In Bihar: दहेज की खातिर नवविवाहिता की गला दबाकर हत्या, मामले की जांच में जुटी पुलिस

Sat, 09 Nov 2024 05:28 PM IST
अरविंद कुमार न्यूज डेस्क, अमर उजाला, किशनगंज

सार

बिहार के किशनगंज जिले से एक नवविवाहित महिला की हत्या का मामला सामने आया है। बताया जा रहा है कि महिला की गला दबाकर हत्या की गई है। पुलिस ने मामला दर्जकर जांच शुरू कर दी है।
विज्ञापन
सांकेतिक तस्वीर - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

किशनगंज जिले के टेढ़ागाछ थाना क्षेत्र अंतर्गत मटियारी पंचायत के खर्रा बेलबाड़ी गांव वार्ड संख्या 11 में राखी देवी नामक नवविवाहिता की हत्या का मामला प्रकाश में आया है। प्राप्त जानकारी के अनुसार, नवविवाहिता राखी देवी की हत्या उनके ससुराल वालों ने दहेज के लिए मारपीट के बाद उनका गला दबाकर कर दी।

विज्ञापन


घटना की सूचना मृतका के भाई कंचन कुमार राम पिता स्वर्गीय रामचंद्र राम, ग्राम बैसा गोपालगंज थाना बहादुरगंज ने टेढ़ागाछ पुलिस को दी है। मृतका के चाचा शिक्षक राजेन्द्र राम ने बताया कि लड़की को कई दिनों से उसके ससुराल वालों के द्वारा दहेज को लेकर मारपीट की जाती थी। साथ ही उन्होंने मृतका के बारे में जानकारी देते हुए बताया कि मेरी भतीजी स्नातक की पढ़ाई में लगनरत थी और उसका पति वेल्डिंग की दुकान चलाता है। मेरी भतीजी की मृत होने की सूचना हम लोगों को स्थानीय लोगों द्वारा मिली। उसके बाद हम सभी राखी के ससुराल पहुंचे तो देखा कि मेरी भतीजी का शव पड़ा हुआ है। हत्या की खबर फैलते ही मृतका को देखने के लिए लोगों की भीड़ उमड़ पड़ी। 

थानाध्यक्ष इज़हार आलम ने बताया कि मामले की सूचना पर घटना स्थल पर दलबल के साथ पहुंचकर शव को कब्जे में लेकर पोस्टमॉर्टम के लिए सदर अस्पताल किशनगंज भेजा गया है। उन्होंने बताया मृतका के भाई कंचन कुमार राम ने लिखित आवेदन दिया गया है। उसके बाद सुसंगत धाराओं पर प्राथमिक दर्ज कर लिया गया है। वहीं, स्थानीय लोगों ने बताया कि गुरुवार देर रात मृतका के साथ मारपीट की हो हल्ला सुनकर पहुंचे और मामले को शांत कराया गया था।

विज्ञापन
विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें