फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Bihar news : पुलिस वाला बनकर व्यापारी से 10 लाख रुपया से भरा बैग लेकर फरार, जांच में जुटी पुलिस

Tue, 24 Jun 2025 09:55 PM IST
पूर्णिया ब्यूरो न्यूज़ डेस्क, अमर उजाला, पूर्णिया
विज्ञापन
जांच में जुटी पुलिस - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन
पूर्णिया में पुलिस वाला बनकर अपराधियों ने सहरसा के व्यापारी से 10 लाख रुपयों से भरा बैग लेकर फरार हो गए। घटना उस समय हुई, जब गल्ला व्यापारी टोटो से सहरसा की ओर जाने वाले बस पकड़ने के लिए बस स्टैंड होते हुए गिरजा चौक जा रहे थे। इसी दौरान बाइक सवार दो अपराधी पुलिस वाला बनकर आये और बैक दिखाने का बहाना कर के उनका बैग लेकर फरार हो गये। घटना के हाट थाना क्षेत्र के बस स्टैंड में हुई है। सूचना के बाद पुलिस व्यापारी को साथ लेकर बस स्टैंड पहुंची और घटना की बारीकी से जांच पड़ताल की। पीड़ित व्यापारी दिनेश गुप्ता सहरसा जिले के पतरघाट के रहने वाले हैं।
विज्ञापन

यह खबर भी पढ़ें -http://Bihar News : झाड़ी से मिला अज्ञात महिला का अधजला शव, डॉग स्क्वायड की टीम कर रही है जांच

इधर मामले को लेकर गल्ला व्यापारी ने बताया कि वह दो ट्रक में 40 टन गेहूं सहरसा के पतरघाट से पूर्णिया लाकर ततमा टोली स्थित काली रोलर फ्लोर मिल में बेचा था, जिसमें उन्हें 10 लाख 5 हजार रुपये मिल प्रबंधन द्वारा नगद भुगतान किया गया। इसके बाद वे रुपये को बैग में डालकर टोटो पकड़ कर बस स्टैंड होते हुए गिरजा चौक जा रहे थे। इसी दौरान बस स्टैंड के सामने बाइक पर सवार दो लोग उसे इशारा करके रोका। एक व्यक्ति बाइक पर बैठा रहा,जबकि दूसरा व्यक्ति उसके पास पहुंचकर पुलिस वाला बनकर पूछा कि बैग में क्या है? जब तक वह कुछ कहते, उसने पुलिसिया धौंस दिखाकर बैग का चेन खोल दिया और अंदर रुपये देखकर उसका चेन पुनः लगा दिया। इसके बाद बैग अपने कब्जे में लेकर थाना आओ कह कर बाइक पर बैठ गया और पॉलिटेक्निक चौक की ओर तेजी से निकल गया। तब तक वह उन लोगों को पुलिस वाला ही समझ रहे थे और अपने रुपये से भरा बैग को ले जाते हुए भी शोर नहीं मचा सके। जब तक वे सब कुछ समझे, तब तक बहुत देर हो चुकी थी।
विज्ञापन
विज्ञापन

यह खबर को भी पढ़िये-Bihar News: सड़क हादसे में दो लोगों की मौत, डंफर और ऑटो की टक्कर के बाद हुआ ऐसा, विरोध में बवाल कर रहे लोग

व्यापारी ने बताया कि कई छोटे-छोटे व्यापारियों के गेहूं उधार में खरीदे थे। इसी वजह से उसने भुगतान के लिए फ्लोर मिल से नगद रुपये लिए थे। उन्होंने बताया कि जिस प्रकार से जांच के दौरान पुलिस बात करती है, इस शैली में बदमाश ने उनसे बात की। उन दोनों बदमाशों की उम्र 40 से 50 वर्ष के बीच होगी। घटना को लेकर थानाध्यक्ष उदय कुमार ने बताया कि गल्ला व्यापारी के द्वारा दिये गये आवेदन के आधार पर थाना में प्राथमिक की दर्ज कर दी गई है। घटना का अनुसंधान शुरू किया गया है।

 

 

 

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें