फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Bihar News: भाजपा नेता की कार ने बीटेक छात्र को रौंदा, हुई मौत; इंजीनियर बनने का सपना टूटा, चालक फरार

Tue, 13 Jan 2026 09:40 PM IST
पूर्णिया ब्यूरो न्यूज डेस्क, अमर उजाला, पूर्णिया

सार

Purnea Accident: पूर्णिया के मरंगा थाना क्षेत्र में भाजपा बोर्ड लगी स्कॉर्पियो की टक्कर से बीटेक छात्र महमूद आलम की मौत हो गई। हादसे के बाद चालक फरार हो गया। पुलिस ने वाहन जब्त कर जांच शुरू कर दी है।
विज्ञापन
भाजपा नेता की गाड़ी की चपेट में आने से बीटेक छात्र की मौत - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

पूर्णिया जिले के मरंगा थाना क्षेत्र अंतर्गत बियाडा के समीप मंगलवार देर शाम एक भीषण सड़क हादसे में 19 वर्षीय बीटेक छात्र की मौके पर ही मौत हो गई। तेज और अनियंत्रित गति से आ रही एक स्कॉर्पियो ने बाइक सवार छात्र को कुचल दिया। हादसे के बाद इलाके में अफरातफरी मच गई।

विज्ञापन

 
भाजपा का झंडा और बोर्ड लगी थी गाड़ी
जानकारी के मुताबिक, जिस स्कॉर्पियो से यह दुर्घटना हुई, उस पर भाजपा का झंडा और बोर्ड लगा हुआ था, जो घटना के बाद चर्चा का विषय बन गया। हादसे के तुरंत बाद चालक वाहन को घटनास्थल पर छोड़कर फरार हो गया। पुलिस ने मौके पर पहुंचकर स्कॉर्पियो को जब्त कर लिया है।
 
बीटेक द्वितीय वर्ष का छात्र था महमूद
हादसे में जान गंवाने वाले छात्र की पहचान माजरा बकरीकोल निवासी महबूब आलम के पुत्र महमूद आलम के रूप में हुई है। महमूद इंटरमीडिएट पास करने के बाद मरंगा बियाडा स्थित विद्या विहार इंस्टीट्यूट ऑफ टेक्नोलॉजी में बीटेक द्वितीय वर्ष का छात्र था। परिवार के अनुसार वह पढ़ाई में मेधावी था और इंजीनियर बनने का सपना देख रहा था।
विज्ञापन

 
घर लौटते समय हुआ हादसा
परिजनों ने बताया कि महमूद कॉलेज से पढ़ाई कर बाइक से घर लौट रहा था। जैसे ही वह बियाडा के पास सड़क पार करने लगा, तेज रफ्तार स्कॉर्पियो ने उसे जोरदार टक्कर मार दी। टक्कर इतनी भीषण थी कि उसके सिर में गंभीर चोट आई और वह सड़क पर लहूलुहान होकर गिर पड़ा।
 
हादसे की आवाज सुनकर आसपास के लोग मौके पर पहुंचे और घायल छात्र को तत्काल पूर्णिया जीएमसीएच ले जाया गया। हालांकि डॉक्टरों ने जांच के बाद उसे मृत घोषित कर दिया। बताया जा रहा है कि पहले चालक को लोगों ने पकड़ लिया था, लेकिन छात्र की मौत की सूचना मिलते ही वह भाग निकला।

पढ़ें- अवैध लॉटरी नेटवर्क का पर्दाफाश: भाजपा नेता समेत दो लोग गिरफ्तार; टिकट सिक्किम या नागालैंड भेजने का खेल जानें
 
गांव में पसरा मातम
महमूद अपने पांच भाई-बहनों में तीसरे स्थान पर था। बेटे की मौत की खबर मिलते ही पूरे गांव में शोक की लहर दौड़ गई। माता-पिता और परिजनों का रो-रो कर बुरा हाल है। पिता महबूब आलम ने कहा कि बेटा परिवार का सहारा बनने वाला था, लेकिन लापरवाही ने सब कुछ छीन लिया।
विज्ञापन

 
मरंगा थाना प्रभारी आयुष कुमार ने बताया कि सड़क दुर्घटना में युवक की मौत हुई है। शव का पोस्टमार्टम कराकर परिजनों को सौंप दिया गया है। आवेदन मिलने पर प्राथमिकी दर्ज की जाएगी और फरार चालक की तलाश जारी है।

और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें