फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Bihar: नकाबपोश बदमाशों का तांडव! जदयू नेता के बेटे की कार घेरकर ताबड़तोड़ दागीं गोलियां, साले की हालत भी नाजुक

Fri, 24 Jul 2026 07:38 AM IST
पूर्णिया ब्यूरो न्यूज डेस्क, अमर उजाला, पूर्णिया

सार

पूर्णिया के मरंगा थाना क्षेत्र के नेवालाल चौक पर गुरुवार रात चार नकाबपोश बदमाशों ने जदयू नेता अमरेंद्र कुशवाहा के इकलौते बेटे शुभम कुशवाहा और उसके मामा सागर कुशवाहा पर ताबड़तोड़ फायरिंग कर दी। दोनों गंभीर रूप से घायल हैं और निजी अस्पताल में भर्ती हैं। पुलिस सीसीटीवी फुटेज खंगाल रही है।
विज्ञापन
अस्पताल में घायल का इलाज जारी - फोटो : Amar Ujala
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

पूर्णिया के मरंगा थाना क्षेत्र अंतर्गत नेवालाल चौक पर अपराधियों का बेखौफ चेहरा सामने आया है। जहां आधी रात को नकाबपोश बदमाशों ने दो लोगों पर ताबड़तोड़ गोलियां चला दीं। इस जानलेवा हमले में पूर्णिया नगर निगम के वार्ड 24 की पार्षद राखी देवी व जदयू नेता अमरेंद्र कुशवाहा के इकलौते पुत्र शुभम कुशवाहा और उसके मामा सागर कुशवाहा गंभीर रूप से घायल हो गए। अपराधियों ने दोनों को निशाना बनाकर पाँच गोलियां दागीं। वारदात के बाद पूरे इलाके में अफरातफरी और सनसनी फैल गई। स्थानीय लोगों व परिजनों की मदद से दोनों घायलों को तत्काल निजी अस्पताल में भर्ती कराया गया है, जहां उनकी हालत बेहद नाजुक बनी हुई है।
विज्ञापन


दो बाइकों पर सवार थे चार नकाबपोश बदमाश
मिली जानकारी के अनुसार, गुरुवार की रात शुभम कुशवाहा अपने मामा सागर कुशवाहा के साथ नेवालाल चौक से आगे स्थित एक चाय की दुकान पर रुके थे। देर रात वहां से लौटने के दौरान जैसे ही दोनों अपनी टाटा पंच कार में सवार होकर आगे बढ़ने लगे, तभी दो बाइकों पर सवार चार नकाबपोश बदमाशों ने उनकी गाड़ी को घेर लिया। अपराधियों ने शुभम को कार से खींचकर मारने का प्रयास किया। जब वे इसमें नाकाम रहे, तो गाड़ी में तोड़फोड़ करते हुए अंधाधुंध फायरिंग शुरू कर दी। अपराधियों द्वारा चलाई गई पाँच गोलियों में से तीन शुभम को और दो उसके मामा सागर कुशवाहा को लगीं। घटना को अंजाम देने के बाद अपराधी रात के अंधेरे में हवाई फायरिंग करते हुए फरार हो गए।

मामले की जांच में जुटी पुलिस
घटना के तुरंत बाद स्थानीय लोगों की मदद से दोनों को इलाज के लिए जीएमसीएच पूर्णिया ले जाया जा रहा था, लेकिन उनकी अत्यधिक गंभीर स्थिति को देखते हुए रास्ते से ही उन्हें निजी अस्पताल में भर्ती कराया गया। वारदात की सूचना मिलते ही सदर एसडीपीओ-1 अभिनव पाराशर और मरंगा थानाध्यक्ष कौशल कुमार पुलिस बल के साथ मौके पर पहुंचे और मामले की गहन जांच में जुट गए। पुलिस आसपास लगे सीसीटीवी कैमरों के फुटेज खंगालकर हमलावरों की शिनाख्त में जुटी है। जानकारी के अनुसार, तीन दिन पहले एक दोनों पक्षों के बीच विवाद हुआ था। 
विज्ञापन


ये भी पढ़ें-  परिचारी की करोड़ों की संपत्ति का खुलासा, रेड में 34 प्रॉपर्टी, थार और बैंक खातों के दस्तावेज मिले
विज्ञापन


शुभम का भी रहा है आपराधिक इतिहास
परिजनों के अनुसार, तीन दिन पूर्व पड़ोसी सन्नी सरदार और सन्नी मंडल की गाड़ी घर के मुख्य दरवाजे की दीवार से सट गई थी, जिसे लेकर कहासुनी हुई थी। इस दौरान शुभम ने सन्नी पर इलाके में स्मैक (नशीले पदार्थ) की तस्करी करने का आरोप लगाया था। उल्लेखनीय है कि घायल शुभम कुशवाहा का पुराना आपराधिक इतिहास भी रहा है। वर्ष 2018 में पूर्णिया स्थित बाल सुधार गृह (रिमांड होम) में हुई अंधाधुंध फायरिंग कांड में शुभम आरोपी था, जिसमें एक बाल कैदी और हाउस फादर विजेंद्र कुमार की मौत हुई थी। पुलिस स्मैक विवाद और पुरानी रंजिश, दोनों बिंदुओं पर गहन छानबीन कर रही है।
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें