बिहार के पूर्णिया में दो युवकों को एक लड़की के साथ कथित छेड़खानी के आरोप में अमानवीय और क्रूर सजा दी गई, जिसने पूरे इलाके में सनसनी फैला दी है। इस घटना का वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल होने के बाद प्रशासन भी हरकत में आ गया। मामला के. नगर थाना क्षेत्र के भोकराहा गांव का है।
अर्धनग्न कर, रस्सी से बांधकर दी कड़ी सजा
परिवारों ने आरोपों को सिरे से खारिज किया
पीड़ित युवकों के परिवारों ने इन आरोपों को सिरे से खारिज किया है। उनके मुताबिक, यह छेड़खानी का मामला नहीं, बल्कि पुरानी दुश्मनी का नतीजा है। मो. असफारुल के पिता मो. शेखमुद्दीन ने बताया कि उनका बेटा अपनी बहन के घर गया था, तभी उसके दोस्त मो. तौसीफ ने उसे भोकराहा बुलाया। जैसे ही वह वहां पहुंचे, कुछ लोगों ने मिलकर उस पर झूठे आरोप लगा दिए। मो. तौसीफ की मां बीबी शहनाज ने भी यही बात दोहराई।
ये भी पढ़ें- Bihar News : अडानी समूह को 1 रुपये प्रति एकड़ जमीन देने के खिलाफ माले का प्रदर्शन, लीज रद्द करने की उठी मांग
मामला बेहद गंभीर- थानाध्यक्ष
घटना की जानकारी मिलते ही के. नगर थानाध्यक्ष ने कहा कि मामला बेहद गंभीर है और उन्होंने पीड़ितों की लिखित शिकायत ले ली है। वायरल वीडियो की जांच की जा रही है और जल्द ही सभी आरोपियों को गिरफ्तार कर उन पर कड़ी कानूनी कार्रवाई की जाएगी। पुलिस ने इस बात पर जोर दिया कि किसी को भी कानून हाथ में लेने की इजाजत नहीं दी जाएगी, चाहे आरोप कितने भी गंभीर क्यों न हों।