फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Love: 'लड़के की फैमिली को कुछ हुआ तो इसके जिम्मेदार मेरे घर वाले होंगे', वीडियो बनाकर बोली नाबालिग प्रेमिका

Tue, 25 Feb 2025 02:22 PM IST
पूर्णिया ब्यूरो न्यूज डेस्क, अमर उजाला, पूर्णिया

सार

Purnea News: पूर्णिया में नाबालिग प्रेमी युगल को घर से फरार हो गए। अब दोनों के दो वीडियो भी सामने आए हैं। वीडियो में प्रेमिका ने कहा कि मेरे साथ कोई जोर-जबरदस्ती नहीं की गई है। ऐसे में मेरे प्रेमी के परिवार को कुछ होता है तो उसके जिम्मेदार मेरे घर वाले होंगे।
विज्ञापन
वायरल वीडियो के स्क्रीनग्रैब - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

पूर्णिया में एक प्रेमी युगल का वीडियो सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा है, जिसमें लड़की अपने घरवालों पर गंभीर आरोप लगाती नजर आ रही है। वीडियो में लड़की स्पष्ट रूप से कह रही है कि उसके साथ कोई जोर-जबरदस्ती नहीं हुई और उसने स्वेच्छा से घर छोड़कर लड़के के पास जाने का फैसला लिया। लड़की ने कहा कि अगर उसे, लड़के को या उसके परिवार को कोई नुकसान होता है, तो इसके लिए उसके घरवाले ही जिम्मेदार होंगे।

विज्ञापन

 
सोशल मीडिया पर वायरल हुआ दूसरा वीडियो
सोशल मीडिया पर एक दूसरा वीडियो भी वायरल हो गया है, जिसे लड़की ने खुद रिकॉर्ड किया और पोस्ट किया। इस वीडियो में लड़की अपने प्रेमी से अपनी मांग में सिंदूर भरवाते हुए नजर आ रही है। यह वीडियो सामने आने के बाद मामला और गरमा गया है, क्योंकि लड़की के परिजनों ने लड़के और उसके परिवार पर अपहरण का मामला दर्ज कराया है।

विज्ञापन

 
पहले ही कर चुके थे शादी
जानकारी के मुताबिक, लड़का और लड़की दोनों नाबालिग हैं और के. नगर थाना क्षेत्र के बालूघाट इलाके के रहने वाले हैं। जानकारी के अनुसार, दोनों एक-दूसरे को स्कूल के समय से जानते थे और करीब छह महीने पहले ही शादी कर चुके थे। 15 फरवरी को लड़की अपने घर से भागकर प्रेमी के पास चली गई और फिर दोनों फरार हो गए। इस घटना के तुरंत बाद लड़की के पिता ने लड़के और उसके चाचा समेत अन्य लोगों पर अपहरण का मामला दर्ज करा दिया।
 
‘लड़की के वीडियो ने खोली साजिश की पोल’
लड़के के चाचा और वार्ड पंच श्रवण कुमार यादव ने इस पूरे मामले पर कहा कि लड़की अपनी मर्जी से घर से गई थी, लेकिन उसके परिवार वालों ने उनके खिलाफ झूठा केस कर दिया। उन्होंने बताया कि वीडियो में लड़की खुद यह कहती नजर आ रही है कि उसने अपनी इच्छा से लड़के से शादी की। श्रवण कुमार यादव ने यह भी कहा कि स्थानीय पुलिस को उन्होंने अपनी सफाई दी है और निष्पक्ष जांच की मांग की है। उनका आरोप है कि लड़के और उसके परिवार को लगातार धमकियां मिल रही हैं।

विज्ञापन

 
‘झूठे केस में फंसाया जा रहा है’
लड़के के परिवार के अन्य सदस्य करण यादव और छोटू यादव ने भी मामले पर प्रतिक्रिया दी। उन्होंने कहा कि यह मामला पूरी तरह से प्रेम-प्रसंग का है। उनका कहना है कि आज के समय में कोई अपने बच्चों की जबरदस्ती शादी नहीं करता और यह लड़की अपनी मर्जी से ही घर से गई थी। परिजनों का दावा है कि लड़की के घरवालों ने इसे जबरदस्ती अपहरण का मामला बना दिया है, जबकि लड़की पहले ही लड़के से शादी कर चुकी थी और दो दिन तक उसके साथ रही। उन्होंने प्रशासन से निष्पक्ष जांच करने की अपील की है ताकि लड़के और उसके परिवार को झूठे केस से बचाया जा सके।
 
पुलिस कर रही मामले की जांच
इस मामले में पुलिस ने अपहरण की शिकायत दर्ज कर ली है और जांच शुरू कर दी है। हालांकि लड़की द्वारा जारी किए गए वीडियो ने मामले को नया मोड़ दे दिया है। पुलिस अब यह भी जांच कर रही है कि लड़की स्वेच्छा से गई थी या उस पर किसी प्रकार का दबाव था। फिलहाल दोनों प्रेमी कहां हैं, इसका पता लगाने के लिए पुलिस छानबीन कर रही है।

 

और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें