फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Accident News: बिहार में बड़ा हादसा, ट्रक से टकराई बरातियों से भरी SUV; नाना-नाती की मौत, पांच घायल

Mon, 29 Apr 2024 01:28 PM IST
शबाहत हुसैन न्यूज डेस्क, अमर उजाला, पूर्णिया

सार

Accident News: पूर्णिया में भीषण सड़क दुर्घटना में दो बाराती की मौत हो गई। वहीं इस घटना में 5 बाराती घायल हैं। सभी का इलाज पूर्णिया जीएमसीएच में चल रहा हैं। मृतक दोनों आपस में नाना-नाती लगते हैं। 
 
विज्ञापन
पूर्णिया में भीषण सड़क हादसा - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

पूर्णिया में बाराती से घर लौटने के दौरान ट्रक और स्कॉर्पियो में भीषण टक्कर हो गई। इस हादसे में दो लोगों की मौत हो गई। घटना के बाद परिजनों में मातम पसरा हुआ है। घटना जलालगढ़ थाना के सीमा काली मंदिर पेट्रोल पंप के समीप रात 3 बजे की है। जहां बाराती से घर लौटने लौटने के दौरान तेज ट्रक और स्कॉर्पियो में भीषण टक्कर हो गई। टक्कर होने का कारण ट्रक ने बगैर इंडिकेटर दिए रॉन्ग साइड लिया, जिसके बाद बारातियों से भरी स्कॉर्पियो जा टकराई।

विज्ञापन


मृतक की पहचान पश्चिम बंगाल के सिल्लीगुड़ी निवासी वरुण मंडल (50 वर्ष) और नाती दीपांकर मजूमदार (11 वर्ष) की मौके पर ही मौत हो गई। वहीं घायलों में दूल्हे की दादी गीता देवी (60 वर्ष), जोया मंडल (49 वर्ष), जुली मंडल (52 वर्ष), चुटकी मंडल (31 वर्ष) समेत ड्राइवर मो. तस्लीम (31 वर्ष) शामिल है। दूल्हे के रिश्तेदार सोनू कुमार ने बताया कि कल सुमन मंडल की शादी थी। वे सभी किशनगंज जिले के बहादुरगंज के सिंहेश्वर जनता गांव से बारात लेकर पूर्णिया के जनता चौक आए थे। वे बारात से एक स्कॉर्पियो पर सवार होकर वापस किशनगंज लौट रहे थे, तभी जलालगढ़ थाना की सीमा काली मंदिर पेट्रोल पंप के समीप ट्रक ने बगैर इंडीकेटर दिए रॉन्ग साइड ले लिया। बारातियों से भरी स्कॉर्पियो और ट्रक में भीषण टक्कर हो गई। जिसे घटनास्थल पर ही स्कॉर्पियो में बैठे नाना-नाती की मौत हो गई।

हादसे के बाद इन्होंने डायल 112 की पुलिस और सरकारी एंबुलेंस को फोन किया। काफी इंतजार के बाद भी जब पुलिस और एंबुलेंस नहीं पहुंची, तो स्थानीय लोगों के सहयोग से पेट्रोल पंप पर मौजूद रस्सी और ट्रैक्टर के सहारे स्कॉर्पियो को ट्रक के नीचे से निकल गया। इस दौरान पुलिस और एम्बुलेंस मौके पर पहुंची। जिसके बाद सभी को गंभीर हालत में  पूर्णिया जीएमसीएच में भर्ती कराया गया। यहां घायलों में तीन की नाजुक स्थिति को देखते हुए डॉक्टर ने उन्हें सिलीगुड़ी रेफर कर दिया।

विज्ञापन
विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें