फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Bihar News: जिला स्तरीय शतरंज प्रतियोगिता आयोजित, 256 खिलाड़ियों को किया गया पुरस्कृत, दिए गए प्रमाण पत्र

Thu, 05 Dec 2024 03:56 PM IST
अरविंद कुमार न्यूूज डेस्क, अमर उजाला, किशनगंज

सार

बिहार के किशनगंज जिले में जिला स्तरीय शतरंज प्रतियोगिता आयोजित की गई। इसमें 256 खिलाड़ियों को पुरस्कृत किया गया। साथ ही प्रमाण पत्र भी दिए गए।
विज्ञापन
पुरस्कृत बच्चे - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

किशनगंज जिला शतरंज संघ और चेस क्रॉप्स द्वारा संपन्न कराई गई विद्यालय वार्षिक शतरंज प्रतियोगिता के पुरस्कार वितरण समारोह में भाग लेने वाले सभी 256 खिलाड़ी गुरुवार दोपहर को प्रमाण-पत्र के साथ पुरस्कृत किए गए। उपरोक्त जानकारी जिला शतरंज संघ के मानद महासचिव शंकर नारायण दत्ता और आयोजन सचिव तथा चेस क्रॉप्स के प्रमुख कमल कर्मकार ने दी।

विज्ञापन


कार्यक्रम प्रारंभ होने से पहले विद्यालय में उपस्थित सभी विद्यार्थियों को विद्यालय के प्राचार्य फूलजेंस टोपनो, उपाचार्ज संजय खालको, संघ के वरीय उपाध्यक्ष दीप कुमार, कार्यक्रम के प्रायोजक साजिदूर रहमान और हादिया रहमान, संघ के महासचिव श्रीदत्ता एवं वरीय संयुक्त सचिव कर्मकार ने संबोधित किया। मोटे तौर पर उन्होंने अपने संबोधन में कहा कि शतरंज एक अत्यंत जटिल एवं मनोरंजक दिमागी खेल है। इसे खेलने से विद्यार्थियों के बुद्धिमत्ता, पैनापन, धैर्य, अनुशासन आदि में पर्याप्त वृद्धि होती है। साथ ही इसके प्रतियोगिताओं में भाग लेने से उनमें प्रतिस्पर्धात्मक क्षमता, सामाजिक सूझबूझ और आत्मविश्वास में वृद्धि भी परिलक्षित किया जा सकता है। अतः सभी विद्यार्थियों को अपनी पढ़ाई के साथ-साथ इसे भी खेलने की आदत डालनी चाहिए।

विज्ञापन
विज्ञापन


कार्यक्रम के संयोजक कमल कर्मकार एवं सह-संयोजक रोहन कुमार ने बताया कि इस समारोह में सभी विभागों के चैंपियन खिलाड़ीगण यथा सार्थक आनंद, मायरा रंजन, मैनाक मंडल, अमैरा रहमान, अनंत कर्ण, राजवी गुप्ता, संभव श्रेय, आयुषी रंजन, आयुष आनंद, दिव्यांशा रंजन, फैजल अहमद, दीपंकर बर्मन एवं दृष्टि दीया प्रामाणिक अपने-अपने चैंपियन ट्रॉफी ग्रहण कर फूले नहीं समाए। इस समारोह में सभी विभागों के 3-3 शीर्ष विजेताओं के अतिरिक्त शेष सभी प्रतिभागियों को प्रमाण-पत्र के साथ पदक प्रदान कर उनका उत्साहवर्धन किया गया। व्यवस्था संभालने में विद्यालय के खेल शिक्षक सुरोजीत हेंब्रम, प्रतिमा साबा, नेहा राय, दाविश विल्सन बारा, मौमिता मंडल और अन्य का महत्वपूर्ण सहयोग रहा है।

और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें