फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Bihar: अब बिहार के सरकारी अस्पताल में पिस्टल, फायरिंग से पहले पकड़ा; पटना में हुई थी चंदन मिश्रा की हत्या

Tue, 22 Jul 2025 09:01 PM IST
कृष्ण बल्लभ नारायण न्यूज़ डेस्क, अमर उजाला, पूर्णिया

सार

Bihar : पटना के एक बड़े अस्पताल में चंदन मिश्रा को अपराधियों ने गोलियों से छलनी कर दिया था। अब इसी कहानी को दुहराने के लिए अपराधी बिहार के एक और अस्पताल में पहुंचे थे, लेकिन तभी कुछ ऐसा हुआ कि अपराधियों को वहां से उलटे पांव भागना पड़ गया।
विज्ञापन
अस्पताल के बाहर खड़े स्थानीय लोग - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

पटना पारस हॉस्पिटल के बाद पूर्णिया जीएमसीएच में भी बेखौफ अपराधी इलाजरत युवक की हत्या के नियत से घुसे और उस पर हमला किया। हालांकि इस दौरान मरीज की अपराधियों पर नजर पड़ गई और वह वहां से किसी तरह भागकर अपनी जान बचाई। पीड़ित युवक की पहचान सदर थाना क्षेत्र के गुलाबबाग सिकंदरपुर निवासी मो एखलाक के पुत्र अतहर चांद (29) के रूप में हुई है। पीड़ित अतहर चांद ने उनके ऊपर पिस्टल तानने वाले बदमाश की पहचान कर ली है। बदमाश का नाम अमन कुमार कामती (28) है, जो भूतनाथ मंदिर इलाके का रहने वाला है।

विज्ञापन


सात अपराधी पहुंचे थे अस्पताल 
घटना के संबंध में अतहर चांद ने बताया कि घटना को अंजाम देने 3 बाइक पर होकर 7 अपराधी पहुंचे थे। इनमें से एक ने कमर से पिस्टल निकाला ही था कि अतहर की नजर उस अपराधी पर पड़ गई, जिसके बाद उसने भागकर किसी तरह अपनी जान बचाई। वहीं युवक के शोर मचाने पर तैनात गार्ड और लोग बदमाशों के पीछे दौड़े, मगर तब तक सभी भाग निकले। समूचे घटनाक्रम की जानकारी मिलते ही स्थानीय फणीश्वरनाथ रेणु टीओपी की पुलिस  पूर्णिया जीएमसीएच पहुंची। घटना को लेकर पीड़ित युवक और प्रत्यक्षदर्शियों से जानकारी ली।  पूरा मामला प्रेम प्रसंग से जुड़ा हुआ हैं।
यह खबर भी पढ़ें-Bihar News : विधान सभा पहुंचकर भी तेज प्रताप बाहर से ही लौटे, काला ड्रेस नहीं पहनने पर कही यह बात
विज्ञापन


प्रेम प्रसंग से जुड़ा है मामला 
घटना को लेकर पीड़ित अतहर चांद ने बताया कि 13 मई 2023 को उसकी शादी हुई। शादी के बाद पता चला कि उसकी पत्नी मुस्कान का मिसो के डिलेवरी बॉय से अफेयर चल रहा था। इसका पता उन्हें शादी के 20 दिन बाद पत्नी की व्हाट्सअप चैटिंग से लगा। चैटिंग में अमन कामती नाम के लड़के के मोबाइल नंबर से अश्लील मैसेज थे। पूछने पर पत्नी ने अमन से अफेयर की बात कबूली। इस पर उसने मुस्कान को चेताया और अमन से दूर रहने की सख्त हिदायत दी। मगर इसके बाद भी दोनों के बीच बातचीत होती रही। 11 महीने पहले लड़के को लड़की के साथ आपत्तिजनक स्थिति में पकड़ा गया। इस पर उन्होंने और इलाके के लोगों ने पत्नी के प्रेमी अमन को पकड़कर पुलिस के हवाले कर दिया। वहां अमन ने उसकी पत्नी से दूर रहने और दोबारा कभी उसके आसपास न भटकने का सनहा भी दिया था। इसके बाद दोनों परिवार मिले और आपस में सुलह किया। मगर इसका कोई नतीजा नहीं निकला। 
यह खबर भी पढ़ें-Tejashwi Yadav: 'एकनाथ, धनखड़ के बाद अब नीतीश कुमार होंगे भाजपा का शिकार', तेजस्वी ने कर दी बड़ी भविष्यवाणी!

महिला को इलाज कराने लाया था युवक 
घटना के संबंध में अतहर चांद ने बताया कि आज अचानक पड़ोस में रहने वाली महिला की तबियत बिगड़ने पर वह उसे लेकर इलाज के लिए पूर्णिया जीएमसीएच पहुंचे थे। फोन आने पर अस्पताल कैंपस में परिवार वालों से बातचीत कर रहे थे, कि तभी उन्होंने देखा कि तीन बाइक से 7 बदमाश अचानक आए। वे उनके आगे पीछे कर रहे थे। इतने में ही इनमें से एक बदमाश को कमर से पिस्टल निकलते हुए देखा। वो फायरिंग के लिए तैयार होता कि इससे पहले ही अतहर जान बचाकर किसी तरह भाग गये। भागने के दौरान उनके शोर मचाने पर अस्पताल परिसर में मौजूद गार्ड और अस्पताल में मौजूद लोग बदमाशों के पीछे भागे। मगर बाइक सवार सभी बदमाश मौके से फरार हो गये।
विज्ञापन


हमला करने वाला पत्नी का प्रेमी था 
घटना के संबंध में अतहर चांद ने बताया कि उन्होंने हथियार से लैस बदमाश को पहचान लिया है। ये  कोई और नहीं बल्कि उनकी पत्नी का प्रेमी अमन ही था। पति ने आरोप लगाया कि पत्नी अब उसके साथ नहीं रहना चाहती। रास्ते से हटाने के लिए पत्नी उसे मरवाना चाहती है। आज वे अस्पताल आए थे। इसकी जानकारी पत्नी को छोड़कर किसी और को नहीं थी। मेरे ऊपर गोली चलवाने की नियत से पत्नी ने फोन पर अपने प्रेमी अमन को जानकारी दी। इसके बाद ही अमन बदमाशों को लेकर अस्पताल पहुंचा। पत्नी ने उन्हें मरवाने की सेटिंग कर रखी थी, मगर इसमें वे बाल बाल बच गए।

जांच में जुटी पुलिस 
मामले की जानकारी देते हुए फणीश्वरनाथ रेणु टीओपी प्रभारी शबाना आजमी ने कहा कि घटना की सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची थी। घटना को लेकर शिकायतकर्ता और प्रत्यक्षदर्शियों से पूछताछ की गई। घटना को लेकर पीड़ित अतहर चांद की ओर से आवेदन दिया गया है। पुलिस मामले की जांच कर रही है।

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें