फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Bihar: चचेरे देवर के साथ आपत्तिजनक स्थिति में पकड़ी गई विवाहिता, गांव में मचा बवाल; उठी तलाक की मांग

Tue, 29 Jul 2025 03:17 PM IST
शबाहत हुसैन न्यूज डेस्क, अमर उजाला, कटिहार

सार

Bihar: पंचायत के अनुसार, अब विवाहिता अपने पति को छोड़ प्रेमी के साथ जीवन बिताने की जिद पर अड़ी है, जबकि देवर की तयशुदा शादी पर भी संकट खड़ा हो गया है। पढ़ें पूरा मामला
विज्ञापन
देवर के साथ भाभी - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

कटिहार जिले के मनसाही थाना क्षेत्र अंतर्गत पंचवर्गा गांव में मंगलवार को एक विवाहिता और उसके चचेरे देवर को एक बंद कमरे में आपत्तिजनक स्थिति में पकड़े जाने के बाद पूरे गांव में हड़कंप मच गया। मामले को लेकर गांव में दिनभर अफरा-तफरी का माहौल रहा और देर शाम पंचायत तक बैठानी पड़ी।

प्राप्त जानकारी के अनुसार महिला की शादी लगभग तीन वर्ष पूर्व पश्चिम बंगाल के मालदा निवासी से हुई थी। महिला एक बच्ची की मां भी है। बताया जा रहा है कि महिला का अपने ही चचेरे देवर के साथ प्रेम संबंध चल रहा था। देवर की भी शादी आगामी 3 अगस्त को तय है। सूत्रों के मुताबिक, महिला अपने मायके में थी और वहीं उसने देवर को भी पश्चिम बंगाल से बुला लिया था। दोनों को महिला के नाना ने एक कमरे में संदिग्ध स्थिति में देख लिया। इसके बाद गांव में मामला फैल गया और ग्रामीणों ने दोनों को पकड़कर आपत्ति जताई। कुछ लोगों ने दोनों की पिटाई भी कर दी।

विज्ञापन


पढे़ं: फुलहर बनेगा भव्य धार्मिक पर्यटन स्थल, राम-सीता के प्रथम मिलन स्थल का होगा 31.13 करोड़ की लागत से विकास 

स्थिति को बिगड़ते देख गांव में पंचायत बुलाई गई, जहां महिला द्वारा अपने पति से अलग होने की बात सामने आई। पंचायत में दोनों पक्षों से लिखित में जवाब भी लिया गया। पंचायत के अनुसार, अब विवाहिता अपने पति को छोड़ प्रेमी के साथ जीवन बिताने की जिद पर अड़ी है, जबकि देवर की तयशुदा शादी पर भी संकट खड़ा हो गया है। घटना के बाद गांव में सामाजिक ताना-बाना प्रभावित हुआ है और तीन परिवारों पर संकट मंडराने लगा है। सबसे अधिक चिंता एक वर्ष से कुछ अधिक उम्र की मासूम बच्ची के भविष्य को लेकर जताई जा रही है।

विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें