फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Bihar News: पिता की डांट से आहत छठवीं कक्षा की छात्रा ने की आत्महत्या, शव देख चीख पड़े परिजन

Thu, 16 Jan 2025 08:54 PM IST
अरविंद कुमार न्यूूज डेस्क, अमर उजाला, पूर्णिया

सार

बिहार के पूर्णिया में पिता की डांट से आहत छठवीं कक्षा की छात्रा ने आत्महत्या कर लिया। छात्रा का शव देखकर परिजन चीख पड़े।
विज्ञापन
सांकेतिक तस्वीर - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

पूर्णिया से हैरान कर देने वाला मामला सामने आया है। जहां पिता की डांट से आहत होकर छात्रा ने फांसी लगाकर खुदकुशी कर ली। घटना की सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची, शव को कब्जे में लेकर पोस्टमॉर्टम कराकर परिजनों को सौंप दिया। घटना बायसी थाना क्षेत्र के लौटियाबाड़ी गांव की है। मृतिका बच्ची की पहचान मंजर आलम के पुत्री रेशमा खातून (12 वर्ष) के रूप में हुई है, जो कक्षा छह की छात्रा थी।

विज्ञापन


घटना के संबंध में परिजनों ने बताया कि रेशमा के पिता घर पर मिल चलाते हैं। पढ़ाई नहीं करने के कारण पिता और मां ने पढ़ाई करने के लिए डांट लगा दिया, जिससे रेशमा काफी आहट हो गई। वहीं, मां और पिता घर पर ही मिल घर में थे। वहीं, रेशमा घर में अकेली थी। अकेली रहने का फायदा उठाकर घर में फांसी लगाकर आत्महत्या कर ली। घटना की जानकारी होते ही घर पर कोहराम मच गया। मां और पिता लाश को देखकर दहाड़ मारकर रोने लगे। वहीं, घटना की सूचना पर पुलिस घटना स्थल पहुंचकर शव को कब्जे में लेकर पूर्णिया जीएमसीएच में पोस्टमॉर्टम कराकर परिजनों को सौंप दिया और मामले की जांच पड़ताल में जुट गई।

वहीं, बायसी थाना के प्रभारी थानाध्यक्ष सुरेश प्रसाद ने बताया कि पढ़ाई को लेकर पिता की डांट से आहत होकर छात्रा के आत्महत्या करने की बात सामने आई है। मौके से किसी तरह कोई भी सुसाइड नोट बरामद नहीं मिला है। परिजनों की तरफ से किसी पर भी कोई आरोप नहीं लगा है। फिलहाल, यूडी केस दर्ज कर लाश को पोस्टमॉर्टम कराकर परिजनों को सौंप दिया और मामले की जांच पड़ताल की जा रही है।

विज्ञापन
विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें