फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

किशनगंज में तेज रफ्तार का कहर: ट्रैक्टर ने बाइक सवार को कुचला, 22 वर्षीय युवक की दर्दनाक मौत

Tue, 19 Aug 2025 08:25 PM IST
शबाहत हुसैन न्यूज डेस्क, अमर उजाला, किशनगंज

सार

Bihar: मृतक की पहचान कुरलीकोर्ट निवासी 22 वर्षीय प्रदीप कुमार सिंह के रूप में हुई है। हादसे की खबर मिलते ही परिजनों का रो-रोकर बुरा हाल है, वहीं पूरे इलाके में मातमी सन्नाटा पसरा हुआ है।
विज्ञापन
घटनास्थल पर जुटी भीड़ - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

किशनगंज में मंगलवार दोपहर एक भीषण सड़क हादसे में युवक की दर्दनाक मौत हो गई। हादसा ठाकुरगंज थाना क्षेत्र के मस्तान चौक के पास हुआ, जहां तेज रफ्तार ट्रैक्टर और मोटरसाइकिल की जोरदार भिड़ंत हो गई। टक्कर इतनी भयानक थी कि ट्रैक्टर का चक्का बाइक सवार के ऊपर चढ़ गया और वह गंभीर रूप से घायल हो गया।

स्थानीय लोग मदद के लिए दौड़े, लेकिन अस्पताल ले जाने से पहले ही युवक ने मौके पर दम तोड़ दिया। घटना की जानकारी मिलते ही ठाकुरगंज थाना अध्यक्ष मकसूद आलम के निर्देश पर पुलिस मौके पर पहुंची और शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए सदर अस्पताल, किशनगंज भेज दिया।

विज्ञापन


पढ़ें: क्रिप्टो में बदलकर 101 करोड़ विदेश भेजने वाला पिता-पुत्र गिरफ्तार, चाइनीज लोन एप से होती थी ठगी; जानें

मृतक की पहचान कुरलीकोर्ट निवासी 22 वर्षीय प्रदीप कुमार सिंह के रूप में हुई है। हादसे की खबर मिलते ही परिजनों का रो-रोकर बुरा हाल है, वहीं पूरे इलाके में मातमी सन्नाटा पसरा हुआ है। आदर्श थाना ठाकुरगंज के अध्यक्ष मकसूद आलम ने बताया कि मृतक के शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया गया है। घटनास्थल से दोनों वाहनों को जब्त कर लिया गया है और मामले की जांच की जा रही है।

विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें