फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Bihar Election: किशनगंज की चार विधानसभा में से 3 विधायकों के टिकट महागठबंधन ने काटे, सऊद आलम को दोबारा मौका

Sun, 19 Oct 2025 10:22 PM IST
शबाहत हुसैन न्यूज डेस्क, अमर उजाला, किशनगंज

सार

Bihar Election: बहादुरगंज विधानसभा में राजद विधायक अंजार नईमी का टिकट काटकर कांग्रेस उम्मीदवार मुसब्बिर आलम को टिकट दिया गया। कोचाधामन विधानसभा में राजद विधायक इजहार असफी का टिकट काटकर राजद उम्मीदवार मास्टर मुजाहिद आलम को टिकट दिया गया।
विज्ञापन
इन्हें मिला टिकट - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

किशनगंज में महागठबंधन ने अन्य दोनों विधानसभा में भी अपने उम्मीदवार के नाम घोषित कर दिया है। जहां ठाकुरगंज से राजद के प्रत्याशी सऊद असरार आलम को टिकट मिला है, वहीं कोचाधामन विधानसभा क्षेत्र से वर्तमान विधायक इजहार असफी के टिकट को काटकर मास्टर मुजाहिद आलम को पार्टी ने अपना प्रत्याशी बनाया है।
विज्ञापन


इस बार किशनगंज जिले के 3 वर्तमान विधायकों का टिकट महागठबंधन ने काट लिया है। सिर्फ ठाकुरगंज विद्यानसभा क्षेत्र से सऊद आलम ही अपनी सीट बचा पाए है। ठाकुरगंज के वर्तमान विधायक सऊद आलम राष्ट्रीय जनता दल (RJD) के उम्मीदवार हैं और 2020 के बिहार विधानसभा चुनाव में इस सीट से निर्वाचित हुए थे।

पढे़ं: भाजपा से बागी अमरेन्द्र पांडेय ने जताई पार्टी के प्रति निष्ठा, शाह से मुलाकात के बाद बदले तेवर
विज्ञापन


ठाकुरगंज विद्यानसभा सीट में पिछले 2020 के विधानसभा चुनाव में सऊद आलम 79909 वोट, निर्दलीय उम्मीदवार गोपाल कुमार अग्रवाल ने 56022 वोट, जेडीयू उम्मीदवार नौशाद आलम 22082 वोट, AIMIM उम्मीदवार महबूब आलम 18925 वोट लाए थे। जहां पिछले बार महागठबंधन और निर्दलीय उम्मीदवार के बीच काटे का टक्कर था। इस बार यहां त्रिकोणीय मुकाबला देखने को मिल सकता है। जिसमें महागठबंधन, एनडीए और Aimim रेस में शामिल है। हालांकि जनसुराज भी अपना किस्मत आजमा रही है।
विज्ञापन


इन तीनों विधानसभा में विद्यायक के टिकट कटे
बहादुरगंज विधानसभा में राजद विधायक अंजार नईमी का टिकट काटकर कांग्रेस उम्मीदवार मुसब्बिर आलम को टिकट दिया गया। कोचाधामन विधानसभा में राजद विधायक इजहार असफी का टिकट काटकर राजद उम्मीदवार मास्टर मुजाहिद आलम को टिकट दिया गया। किशनगंज विधानसभा में कांग्रेस विधायक इजहारुल हुसैन का टिकट काटकर कांग्रेस उम्मीदवार कमरूल होदा को टिकट दिया गया है।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें