रमीज रजा ने कहा, “सीमांचल में सबसे बड़ी समस्या रोजगार की कमी और बेरोजगारी है। लोग यहां से पलायन रोकना चाहते हैं। तेजस्वी यादव भी इसी मुद्दे पर काम कर रहे हैं, इसलिए हम उनका समर्थन कर रहे हैं।”
मोहम्मद केसर आलम ने कहा, “सीमांचल, खासकर कोचाधामन में हम JDU के पूर्व विधायक मास्टर मुजाहिद का समर्थन कर रहे हैं। इस बार वे राजद से चुनाव लड़ रहे हैं और निश्चित रूप से जीतेंगे। वक्फ बिल और NRC के मुद्दे की वजह से उन्होंने जदयू छोड़ दी थी।”
सरफराज अहमद ने कहा, “इस बार फिर से AIMIM को जीत मिलेगी। हम विकास के मुद्दे पर वोट देंगे और हमारी पार्टी भू-माफिया के खिलाफ लड़ रही है।” उन्होंने आगे कहा, “हमारी पार्टी महागठबंधन में शामिल होना चाहती थी, लेकिन हमें शामिल नहीं किया गया। ये लोग मुसलमानों का वोट तो चाहते हैं, लेकिन AIMIM को अपने साथ नहीं लेना चाहते।”