फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Bihar: जमीन पर लिटाकर महिला पर डंडों की बौछार, ससुर से बहस के बाद बेरहमी से पिटाई का वीडियो वायरल; 6 पर FIR

Fri, 05 Dec 2025 09:59 AM IST
पूर्णिया ब्यूरो न्यूज डेस्क, अमर उजाला, पूर्णिया

सार

Bihar: पूर्णिया में मामूली विवाद के बाद ससुराल वालों द्वारा एक महिला की आधे घंटे तक बेरहमी से पिटाई का मामला सामने आया। पीड़िता ने छह लोगों के खिलाफ शिकायत दर्ज कराई है। पुलिस ने FIR दर्ज कर आरोपियों की गिरफ्तारी के लिए छापेमारी शुरू कर दी है।
विज्ञापन
बहू को मारता ससुर - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

पूर्णिया में ससुर से हुई मामूली कहासुनी के बाद एक महिला की बेरहमी से पिटाई का मामला सामने आया है। बर्बरता की हद यह थी कि हमलावरों ने महिला को आधे घंटे तक जमीन पर लिटाकर पीटा और इस पूरी घटना का वीडियो बनाकर सोशल मीडिया पर वायरल कर दिया। वायरल वीडियो जानकीनगर थाना क्षेत्र के मधुबन शर्मा टोला की है। पीड़ित महिला ने ससुर सहित छह लोगों के खिलाफ थाने में शिकायत दर्ज कराई है। पीड़िता मधुबन शर्मा टोला निवासी गुलशन कुमार के पत्नी सुमन कुमारी (21 वर्ष) के रूप में गई। पति दूसरे प्रदेश में काम करने के लिए गया है ।

विज्ञापन


पीड़िता सुमन कुमारी ने बताया कि मामूली सी बात पर उनकी ससुर रामविलास शर्मा से बहस हो गई। गुस्से में ससुर ने उन्हें गाली-गलौज करते हुए जमीन पर पटक दिया और गला दबाकर मारने की कोशिश की। शोर सुनकर गांव के रिश्तेदार डब्लू शर्मा हाथ में लाठी लेकर मौके पर पहुँच गए। सुमन के मुताबिक, इसके बाद डब्लू शर्मा और ससुर रामविलास शर्मा ने मिलकर उन पर ताबड़तोड़ डंडे बरसाने शुरू कर दिए। कुछ ही देर बाद उनके देवर पप्पू शर्मा, कपुरी शर्मा और गोतनी संगीता देवी एवं कुन्दन देवी भी वहाँ पहुँच गए और सभी ने मिलकर उन्हें बेरहमी से पीटा।

पढे़ं: कटिहार में चलती कार बनी आग का गोला, फ्लाईओवर के पास धू-धू कर जल उठी गाड़ी; मची अफरातफरी
विज्ञापन


सुमन कुमारी ने आरोप लगाया कि ससुराल वाले उन्हें आधे घंटे तक पीटते रहे। इस दौरान वहां मौजूद भीड़ तमाशा देखती रही, लेकिन किसी ने भी उन्हें बचाने की कोशिश नहीं की। सबसे चौंकाने वाली बात यह रही कि किसी व्यक्ति ने गलत मनसूबे से इस बर्बरतापूर्ण पिटाई का 1 मिनट 5 सेकंड का वीडियो अपने मोबाइल फोन में कैद कर लिया और फिर उसे सोशल मीडिया पर पोस्ट कर दिया, जहाँ यह वायरल हो गया। वीडियो में स्पष्ट देखा जा सकता है कि डंडे लिए दो लोग भीड़ के बीच महिला के बाल और हाथ पकड़कर बेरहमी से पीट रहे हैं, जबकि महिला रहम की भीख मांग रही है।
विज्ञापन


जख्मी अवस्था में सुमन कुमारी को बनमनखी अनुमंडलीय अस्पताल पहुंचाया गया। इलाज के बाद उन्होंने जानकीनगर थाना पहुंचकर ससुर, दो देवर, दो गोतनी और एक रिश्तेदार समेत छह लोगों के खिलाफ लिखित आवेदन दिया और सख्त कार्रवाई की मांग की। इस संबंध में जानकीनगर थानाध्यक्ष परिक्षित पासवान ने बताया कि आवेदन के अनुसार, यह मामला घरेलू विवाद में हुई मारपीट का है। पीड़िता के आवेदन पर FIR दर्ज कर ली गई है और सभी फरार आरोपियों की गिरफ्तारी के लिए छापेमारी शुरू कर दी गई है।

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें