फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Bihar Crime: कटिहार में हाईटेक मोबाइल चोर गिरोह पकड़ा, आसान पैटर्न लॉक वाले फोन को बनाते थे निशाना

Tue, 02 Dec 2025 10:14 AM IST
पूर्णिया ब्यूरो न्यूज डेस्क, अमर उजाला, कटिहार

सार

Bihar: जांच में पता चला कि गिरोह के सदस्य आसान पैटर्न लॉक वाले मोबाइल को चोरी करके उसमें मौजूद बैंकिंग ऐप्स और ओटीपी का इस्तेमाल कर खातों से रकम उड़ा लेते थे। गिरफ्तार आरोपियों ने पुलिस के सामने पूरा तरीका बताया है कि वे चोरी के मोबाइल से बैंक अकाउंट से रुपए कैसे निकालते थे।
विज्ञापन
पुलिस की गिरफ्त में आरोपी - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

अगर आप अपने मोबाइल में आसान पैटर्न लॉक या साधारण नंबर लॉक रखते हैं, तो यह खबर आपके लिए बेहद जरूरी है। कटिहार पुलिस ने एक हाईटेक मोबाइल चोर गिरोह का भंडाफोड़ किया है, जो खासतौर पर ऐसे ही मोबाइल फोन को निशाना बनाता था जिनमें आसान लॉक पैटर्न होता है। ये आरोपी मोबाइल चोरी करने के बाद उसी फोन के जरिए बैंक खातों से पैसे ट्रांसफर कर लेते थे।

रौतारा थाना पुलिस ने चंदवा गांव से इस गिरोह के चार सदस्यों सुमन यादव, सूरज यादव, करण कुमार और रोशन कुमार को गिरफ्तार किया है। एसपी अभिजीत सिंह के अनुसार, एक व्यक्ति का मोबाइल गुम होने और उसी मोबाइल से बैंक अकाउंट से पैसे निकासी की जानकारी मिलने के बाद पुलिस सक्रिय हुई।

विज्ञापन


पढ़ें: पूर्णिया में NH-107 पर भीषण सड़क हादसा, अज्ञात वाहन ने बाइक सवार तीन युवकों को रौंदा; 2 की मौत
विज्ञापन


जांच में पता चला कि गिरोह के सदस्य आसान पैटर्न लॉक वाले मोबाइल को चोरी करके उसमें मौजूद बैंकिंग ऐप्स और ओटीपी का इस्तेमाल कर खातों से रकम उड़ा लेते थे। गिरफ्तार आरोपियों ने पुलिस के सामने पूरा तरीका बताया है कि वे चोरी के मोबाइल से बैंक अकाउंट से रुपए कैसे निकालते थे। पुलिस अब मामले की विस्तृत जांच में जुटी है।
विज्ञापन


विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें