फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Bihar Crime: पूर्णिया में रिटायर्ड फौजी ने भतीजे की आंख निकाल कर हत्या की, फिर सड़क किनारे फेंका शव

Mon, 20 May 2024 05:21 PM IST
हिमांशु प्रियदर्शी न्यूज डेस्क, अमर उजाला, पूर्णिया

सार

Purnea Crime: धमदाहा थाना पुलिस ने बताया कि सड़क किनारे एक युवक की हत्या कर शव को फेंका गया था। शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया गया है। परिजन द्वारा किसी प्रकार का कोई आवेदन नहीं दिया गया है। आवेदन मिलने पर आगे की कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन
जमीन के लिए चाचा ने भतीजे की हत्या की - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

बिहार के पूर्णिया में जमीन विवाद को लेकर रिटायर्ड फौजी ने अपने ही भतीजे की हत्या कर दी। आरोपी ने पहले युवक की आंख निकाल कर हत्या की, फिर शव को सड़क किनारे फेंक दिया। घटना के बाद गांव में सनसनी फैल गई। घटना की जानकारी के बाद परिजनों का रो-रो कर बूरा हाल है। वहीं, सूचना पर घटनास्थल पर पहुंची पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए पूर्णिया जीएमसीएच भेज दिया। मृतक की पहचान विशनपुर डोहरी निवासी दिवंगत विनोद ठाकुर के बेटे धनंजय ठाकुर के रूप में की गई है।

विज्ञापन

 
घटना को लेकर मृतक युवक के चाचा दिगंबर कुमार ने बताया कि मेरे छः भाई हैं। मेरे पिता के नाम पर नौ बीघा जमीन का प्लॉट है, जिसमें सभी भाई को डेढ़ बीघा जमीन हिस्सा हुआ है। लेकिन मेरा भाई पूर्व फौजी गोपाल चंद्र ठाकुर मानने को तैयार नहीं है। उनका कहना है कि सभी जमीन मेरे पास रहेगी, किसी को कोई जमीन नहीं देंगे। दो दिन पूर्व ही भतीजे की पूर्व फौजी से लड़ाई हुई थी, जिसमें उन्होंने कहा था कि आंख निकाल कर तुम्हारी हत्या कर देंगे। दो दिन पहले कही हुई बात आज कर दी। उन्होंने बताया कि पहले भतीजे की हत्या की, फिर उसके बाद आंख निकाल ली और लाश को घर से आधा किलोमीटर दूर स्थित दियारा रोड पर फेंक दिया। शव मिलने के बाद गांव में सनसनी फैल गई।

विज्ञापन
विज्ञापन

 
इधर, घटना को लेकर धमदाहा थाना पुलिस ने बताया कि सड़क किनारे एक युवक की हत्या कर शव को फेंका गया था। शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया गया है। परिजन द्वारा किसी प्रकार का कोई आवेदन नहीं दिया गया है। आवेदन मिलने पर आगे की कार्रवाई की जाएगी।

और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें