फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Bihar Accident: पूर्णिया में दिल दहला देने वाला हादसा, घर की दीवार गिरने से 11 वर्षीय मासूम की मौत

Sun, 21 Sep 2025 07:42 PM IST
शबाहत हुसैन न्यूज डेस्क, अमर उजाला, पूर्णिया

सार

Bihar: बताया जा रहा है कि फरहान घर के बाहर बनी नई दीवार के पास खड़ा था। अचानक 5 इंच चौड़ी कमजोर दीवार भरभरा कर उस पर गिर गई। दीवार के नीचे दबने से बच्चा गंभीर रूप से घायल हो गया।
विज्ञापन
मृतक - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

पूर्णिया के कसाई मोहल्ले में रविवार को एक दुखद घटना हुई। निर्माणाधीन घर की बाउंड्री दीवार अचानक गिर जाने से 11 वर्षीय मासूम की दबकर मौत हो गई। हादसे के बाद पूरे मोहल्ले में शोक की लहर दौड़ गई।

घटना सहायक खजांची थाना क्षेत्र के लाइन बाजार इलाके में रहने वाले मो. वसीम के घर पर हुई। उनका पुत्र मो. फरहान घर के बाहर बनी नई दीवार के पास खड़ा था। अचानक 5 इंच चौड़ी कमजोर दीवार भरभरा कर उस पर गिर गई। दीवार के नीचे दबने से बच्चा गंभीर रूप से घायल हो गया।

परिवार और आसपास के लोगों ने तुरंत उसे बाहर निकाला और जीएमसीएच पूर्णिया ले जाया गया। अस्पताल पहुँचने तक उसकी हालत गंभीर थी। डॉक्टरों ने सभी प्रयास किए, लेकिन फरहान इलाज के दौरान दम तोड़ गया।

विज्ञापन


पढ़ें: छपरा में स्कूली बच्चों से भरी ऑटो को अनियंत्रित वाहन ने मारी टक्कर, चालक और दो बच्चों की मौत

मृतक के जीजा मो. असगर ने बताया कि दीवार का निर्माण केवल एक महीने पहले हुआ था और इसमें सुरक्षा के लिए पिलर नहीं लगाए गए थे। स्थानीय लोगों ने भी घरवालों को कई बार दीवार को मजबूत करने की सलाह दी थी, लेकिन इस पर ध्यान नहीं दिया गया।

फरहान अपने माता-पिता का इकलौता बेटा था। उसकी मौत ने पूरे परिवार को गमगीन कर दिया है और पूरे मोहल्ले में मातम पसरा है। पुलिस ने मामले की जांच शुरू कर दी है और शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया गया है।

विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें