फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

बिहार में भीषण सड़क हादसा: नहर में गिरी स्कॉर्पियो, छह लोगों की मौत, एक गंभीर

Thu, 19 Nov 2026 07:46 AM IST
आशुतोष प्रताप सिंह न्यूज डेस्क, अमर उजाला,अररिया

सार

बिहार के अररिया में अररिया-सिकटी मार्ग पर बीड़ी पुल के पास एक स्कॉर्पियो नहर में गिर गई। हादसे में छह लोगों की मौत हो गई, जबकि एक व्यक्ति गंभीर रूप से घायल है। सभी सात लोग सुपौल के थुमहा गांव के रहने वाले थे और तिलक समारोह से लौट रहे थे।
विज्ञापन
मौके पर मौजूद लोग - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

बिहार के अररिया जिले में बुधवार देर रात भीषण सड़क हादसा हो गया। अररिया-सिकटी मार्ग पर ताराबाड़ी थाना क्षेत्र के बीड़ी पुल के पास एक स्कॉर्पियो अनियंत्रित होकर नहर में जा गिरी। हादसे में वाहन सवार छह लोगों की मौत हो गई, जबकि एक व्यक्ति गंभीर रूप से घायल है। स्कॉर्पियो में कुल सात लोग सवार थे। सभी एक तिलक समारोह में शामिल होकर वापस लौट रहे थे। हादसे के बाद सुपौल जिले के थुमहा गांव में मातम पसरा हुआ है।

मिली जानकारी के अनुसार, स्कॉर्पियो सवार सभी सात लोग सुपौल जिले के पिपरा प्रखंड अंतर्गत थुमहा गांव के रहने वाले बताए जा रहे हैं। वे अररिया जिले के सिकटी प्रखंड के भपटियाही गांव में आयोजित एक तिलक समारोह में शामिल होने आए थे। बुधवार देर रात समारोह से लौटते समय अररिया-सिकटी मार्ग पर बीड़ी पुल के समीप चालक ने वाहन से नियंत्रण खो दिया। इसके बाद स्कॉर्पियो सीधे नहर में जा गिरी।

जेसीबी की मदद से नहर से निकाली गई स्कॉर्पियो

हादसे की सूचना मिलते ही स्थानीय लोग और ताराबाड़ी थाना पुलिस मौके पर पहुंची। दुर्घटनाग्रस्त स्कॉर्पियो नहर में डूब गई थी। इसके बाद जेसीबी की मदद से वाहन को बाहर निकाला गया। पुलिस और स्थानीय लोगों ने काफी मशक्कत के बाद सभी सात लोगों को बाहर निकाला और इलाज के लिए अररिया सदर अस्पताल पहुंचाया।

अस्पताल में चिकित्सकों ने जांच के बाद छह लोगों को मृत घोषित कर दिया। वहीं, एक व्यक्ति की हालत गंभीर बताई जा रही है। उसका इलाज जारी है।

मृतकों की पहचान में जुटी पुलिस, थुमहा गांव में मातम

हादसे में जान गंवाने वाले छह लोगों की पहचान की जा रही है। शुरुआती जानकारी के मुताबिक, वाहन अनियंत्रित होने के कारण यह दुर्घटना हुई। हालांकि, हादसे की वास्तविक वजह की जांच की जा रही है।

एक ही गांव के सात लोगों के साथ हुए इस हादसे ने सुपौल जिले के थुमहा गांव को गमगीन कर दिया है। तिलक समारोह की खुशियां मातम में बदल गईं। अररिया पुलिस ने भी घटना की पुष्टि करते हुए बताया कि हादसा ताराबाड़ी थाना क्षेत्र के बीड़ी पुल के पास हुआ है।

विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें