फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Bihar News: बिहार में AIMIM का बड़ा संगठनात्मक फैसला, सभी प्रकोष्ठ भंग; 5 जून तक होगा नया गठन

Fri, 22 May 2026 03:24 PM IST
पूर्णिया ब्यूरो न्यूज डेस्क, अमर उजाला, पूर्णिया

सार

बिहार में एआईएमआईएम ने बड़ा संगठनात्मक फैसला लेते हुए पार्टी के सभी प्रकोष्ठ भंग कर दिए हैं। यह निर्णय प्रदेश अध्यक्ष अख्तरूल ईमान के निर्देश पर लिया गया है। पार्टी का कहना है कि संगठन को और मजबूत और धारदार बनाने के लिए नए और सक्रिय कार्यकर्ताओं को मौका दिया जाएगा।
विज्ञापन
असदुद्दीन ओवैसी, अध्यक्ष, एआईएमआईएम - फोटो : ANI
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

बिहार में असदुद्दीन ओवैसी की पार्टी ऑल इंडिया मजलिस-ए-इत्तेहादुल मुस्लिमीन (AIMIM) ने बड़ा संगठनात्मक फैसला लिया है। पार्टी की बिहार इकाई के सभी प्रकोष्ठों को भंग कर दिया गया है। यह कार्रवाई पार्टी के प्रदेश अध्यक्ष अख्तरूल ईमान के निर्देश पर की गई है।
विज्ञापन


इस संबंध में AIMIM बिहार के संयुक्त सचिव इश्तियाक अहमद की ओर से आधिकारिक पत्र जारी कर जानकारी दी गई। पार्टी ने कहा है कि संगठन को और अधिक मजबूत, सक्रिय और धारदार बनाने के उद्देश्य से यह फैसला लिया गया है। साथ ही नए और कर्मठ कार्यकर्ताओं को संगठन में मौका देने की बात भी कही गई है।

5 जून तक होगा पुनर्गठन

जारी अधिसूचना के मुताबिक, पार्टी ने उम्मीद जताई है कि सभी प्रकोष्ठों का पुनर्गठन 5 जून तक पूरा कर लिया जाएगा। 22 मई 2024 को जारी इस आदेश में कहा गया है कि अगले आदेश तक बिहार के सभी प्रकोष्ठों के संगठन भंग रहेंगे। पार्टी के राष्ट्रीय प्रवक्ता आदिल हसन ने बताया कि इस फैसले के बाद सभी प्रकोष्ठों के पदाधिकारियों के पद तत्काल प्रभाव से रिक्त हो गए हैं। उन्होंने कहा कि पार्टी को और मजबूत बनाने के लिए यह कदम उठाया गया है। जल्द ही बिहार में पार्टी के प्रति निष्ठा रखने वाले कार्यकर्ताओं और नेताओं को नई जिम्मेदारियां सौंपी जाएंगी।
विज्ञापन


यह भी पढ़ें- राजस्थान में पड़ रही भीषण गर्मी, गाड़ी में दो बच्चियों की गई जान...एमडी पीडियाट्रिक्स ने बताया कारण

बिहार चुनाव में दिखा था AIMIM का प्रभाव


गौरतलब है कि बिहार विधानसभा चुनाव में AIMIM ने अहम भूमिका निभाई थी। पार्टी के पांच विधायक चुनाव जीतकर विधानसभा पहुंचे थे। सीमांचल क्षेत्र में AIMIM ने मजबूत प्रदर्शन किया था और कई सीटों पर महागठबंधन, एनडीए और AIMIM के बीच कड़ा मुकाबला देखने को मिला था। चुनाव के बाद पहली बार पार्टी ने बिहार इकाई के सभी प्रकोष्ठों को भंग करने जैसा बड़ा फैसला लिया है।

 

विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें