कांग्रेस नेता राहुल गांधी।
- फोटो : ANI/वीडियो ग्रैब
जाति आधारित जनगणना पर AIMIM का पलटवार
राहुल गांधी ने हाल ही में बिहार की जाति आधारित जनगणना रिपोर्ट को ‘फर्जी’ और ‘लोगों को बेवकूफ बनाने वाला’ करार दिया था। इस पर प्रतिक्रिया देते हुए AIMIM नेता अख्तरुल ईमान ने किशनगंज में कहा कि बिहार में आई जाति आधारित गणना के आंकड़े अल्पसंख्यकों और दलितों की वास्तविक स्थिति को दर्शाते हैं। उन्होंने कहा कि जाति आधारित जनगणना की रिपोर्ट में दलितों और मुसलमानों को लेकर कई आंकड़े ऐसे आए हैं, जिनका सच्चाई से गहरा ताल्लुक है। अख्तरुल ने कहा कि जाति आधारित गणना की रिपोर्ट में बिहार सरकार की नौकरी में अल्पसंख्यक समुदाय और दलितों की अनदेखी की गई है, वह आंकड़े सत्य दिख रहे हैं।
‘पहले अपने राज्यों में करें जाति आधारित जनगणना’
अख्तरुल ईमान ने राहुल गांधी पर कटाक्ष कर कहा कि उनका कहना सही है कि जाति आधारित जनगणना राष्ट्रीय स्तर पर होनी चाहिए। लेकिन पहले राहुल गांधी को वैसे राज्यों में जाति आधारित जनगणना करवाना और लागू करना चाहिए, जहां उनकी सरकार है। उसके बाद ही बाकी जगहों के बारे में सोचें।
किशनगंज के विकास पर मुख्यमंत्री को दी नसीहत
मुख्यमंत्री नीतीश कुमार की प्रगति यात्रा के किशनगंज दौरे पर भी अख्तरुल ईमान प्रतिक्रिया दी। उन्होंने कहा कि इस क्षेत्र को विकास की सख्त जरूरत है। मुख्यमंत्री के आगमन को लेकर उन्होंने कहा कि वे प्रगति यात्रा के तहत किशनगंज तो आ रहे हैं, मगर यहां आकर लोगों के विकास और क्षेत्र के विकास को लेकर प्रगति करें। यहां बाढ़ की स्थिति काफी है, बड़ी नदियों के पुल का निर्माण कराया जाए। खाड़ी और खड़ीखड़ी में पुल का निर्माण होना चाहिए। यहां कल कारखानों की काफी आवश्यकता है, उसका निर्माण कराया जाना चाहिए।