फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Bihar News: आपसी विवाद में पड़ोसी पर फेंका तेजाब, चार लोग आंशिक रूप से झुलसे; दंपत्ति को किया गया गिरफ्तार

Fri, 06 Mar 2026 03:11 PM IST
पूर्णिया ब्यूरो न्यूज डेस्क, अमर उजाला, किशनगंज

सार

किशनगंज के सुखानी थाना क्षेत्र के कादोगांव में आपसी विवाद के दौरान एक पड़ोसी ने दूसरे पक्ष पर गर्म पानी में तेजाब फेंक दिया, जिसमें चार लोग आंशिक रूप से झुलस गए। पुलिस ने त्वरित कार्रवाई करते हुए मुख्य आरोपी दीपक सिंह और कौनी देवी को गिरफ्तार किया।



 
विज्ञापन
मौके पर पहुंची पुलिस टीम। - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

किशनगंज में जिला अंतर्गत सुखानी थाना क्षेत्र के कादोगॉव में आपसी विवाद को लेकर एक सनसनीखेज घटना सामने आई, जिसमें एक पड़ोसी ने दूसरे पक्ष पर गर्म पानी में तेजाब मिलाकर हमला किया। पुलिस ने तत्परता दिखाते हुए मुख्य आरोपी पति-पत्नी को गिरफ्तार कर लिया।

क्या है पूरा मामला?

विज्ञापन

घटना बीते गुरुवार, 5 मार्च 2026 की रात करीब 8:00 बजे हुई। कादोगांव में दो पड़ोसियों के बीच किसी बात को लेकर विवाद शुरू हुआ। विवाद बढ़ने पर एक पक्ष द्वारा दूसरे पक्ष पर तेज़ाब युक्त गर्म पानी फेंक दिया गया, जिसमें चार लोग आंशिक रूप से झुलस गए:

इनका उपचार जारी

  1. भेलु दास
  2. सुशांत दास
  3. मनोज ठाकुर
  4. भुला सहनी

पुलिस की त्वरित कार्रवाई
घटना की सूचना मिलते ही सुखानी थानाध्यक्ष दल बल के साथ मौके पर पहुंचे और सभी घायलों को इलाज के लिए सदर अस्पताल पहुँचाया। प्राथमिक उपचार के बाद चिकित्सकों ने सभी की स्थिति सामान्य बताई और उन्हें घर भेज दिया। पीड़ित पक्ष की ओर से पिंकी दास द्वारा लिखित आवेदन के आधार पर सुखानी थाना में कांड संख्या-15/26 दर्ज की गई। पुलिस ने मामले की गंभीरता को देखते हुए तुरंत छापेमारी की और कुछ ही घंटों में दोनों नामजद अभियुक्तों को गिरफ्तार कर लिया।

विज्ञापन


ये भी पढ़ें- Bihar CM: भाजपा-जदयू में तनाव के बीच नीतीश ने सांसदों-विधायकों को बुलाया; इधर, नई सरकार का खाका आ रहा सामने

ये हैं गिरफ्तार अभियुक्त
दीपक सिंह (पिता- फुटकु सिंह)
कौनी देवी (पति- दीपक सिंह)
वैज्ञानिक साक्ष्य जुटाने में जुटी पुलिस

तेजाब की बोतल जब्त
पुलिस ने घटनास्थल का बारीकी से निरीक्षण किया और वह बोतल जब्त की जिसमें तेजाब रखा गया था। घटनास्थल को संरक्षित कर दिया गया और FSL (विधि विज्ञान प्रयोगशाला) की टीम को वैज्ञानिक जांच हेतु सूचित किया गया है।

विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें