फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

बिहार चुनाव में नामांकन पत्र दाखिल करने की प्रक्रिया शुरू

Fri, 02 Oct 2020 05:34 AM IST
Jeet Kumar पीटीआई, पटना
विज्ञापन
सांकेतिक तस्वीर - फोटो : Amar Ujala
विज्ञापन

बिहार विधानसभा चुनाव के पहले चरण के लिए अधिसूचना जारी होने के साथ नामांकन पत्र दाखिल करने की प्रक्रिया बृहस्पतिवार को शुरू हो गयी। नामांकन के पहले दिन केवल तीन उम्मीदवारों ने नामांकन पत्र दाखिल किया।

विज्ञापन


चुनाव आयोग के सूत्रों के अनुसार औरंगाबाद में दो और वजीरगंज में एक उम्मीदवार ने अपना नामांकन पत्र दाखिल किया। पहले चरण के लिए नामांकन दाखिल करने की अंतिम तिथि आठ अक्टूबर है और नामांकन वापस लेने की अंतिम तिथि 12 अक्टूबर है।


पहले चरण में जिन प्रमुख राजनीतिक हस्तियों के चुनाव मैदान में उतरने की संभावना है, उनमें दिग्गज कांग्रेस नेता और पूर्व विधानसभा अध्यक्ष सदानंद सिंह शामिल हैं, जो भागलपुर जिले के कहलगांव में जीत दर्ज करते रहे हैं। इनके अलावा पूर्व मुख्यमंत्री जीतन राम मांझी का नाम भी इनमें शामिल हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन


दूसरे और तीसरे चरण के लिए अधिसूचना क्रमश: नौ और 13 अक्टूबर को जारी की जाएगी

और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें