फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Bihar Election Result : चुनाव में प्रधानमंत्री मोदी ने की 12 रैलियां, जानिए उन सीटों का हाल

Tue, 10 Nov 2020 12:11 PM IST
Tanuja Yadav न्यूज डेस्क, अमर उजाला, पटना
विज्ञापन
बिहार विधानसभा चुनाव : छपरा में रैली को संबोधित करते प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी। - फोटो : ANI
विज्ञापन

बिहार विधानसभा चुनाव में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने कुल 12 चुनावी रैलियां की। प्रधानमंत्री मोदी ने 23 अक्तूबर को चुनाव प्रसार अभियान शुरू किया और तीन नवंबर यानि कि दूसरे चरण के मतदान के दिन आखिरी चुनावी सभा को संबोधित किया। पीएम मोदी ने 23 अक्तूबर को सासाराम, गया और भागलपुर में रैली की।

विज्ञापन



28 अक्तूबर को मुजफ्फरपुर, दरभंगा और पटना में रैली की। एक नवंबर को छपरा, पूर्वी चंपारण और समस्तीपुर में रैली की और तीन नवंबर को पश्चिम चंपारण, सहरसा और फारबिसगंज में रैली की। 101 सीटों में एनडी के हिस्से 59 सीटें जबकि महागठबंधन के खाते में 42 सीटें आईं। आइए जानते हैं इन सीटों पर एडनडीए और महागठबंधन में कौन-कहां से आगे है...


1. सासाराम
  • सासाराम, दिनारा, नोखा, डेहरी से राजद आगे
  • चेनारी, करगहर से कांग्रेस आगे
  • काराकाट से सीपीआई (एमएल) आगे
2. गया
  • बेलागंज, अतरी, बाराचट्टी और गुरुआ से राजद आगे
  • गया शहरी, वजीरगंज, बोधगया से भाजपा आगे
  • इमामगंज से हम पार्टी आगे
3. भागलपुर
  • गोपालपुर, सुल्तानगंज, नाथनगर से जदयू आगे
  • बीहपुर, पीरपैंती, भागलपुर से भाजपा आगे
  • कहलगांव से कांग्रेस आगे
4. दरभंगा
  • गौरा बौरम, अलीनगर से वीआईपी आगे
  • बेनीपुर और बहादुरपुर से जदयू आगे
  • दरभंगा ग्रामीण से राजद आगे
  • दरभंगा से भाजपा आगे
5. मुजफ्फरपुर
  • औराई विधानसभा, बरुराज और पारू से भाजपा आगे
  • बोचहां और साहेबगंज से वीआईपी आगे
  • मीनाकांटी से सीपीआई (एमएल) आगे
  • पुर, कुढ़नी से राजद आगे
  • मुजफ्फरपुर से कांग्रेस आगे
  • सकरा से जदयू आगे
6. पटना
  • दीघा, बांकीपुर, कुम्हरार, पटना सिटी, फतुहा पांच सीटों पर भाजपा आगे 
  • मोकामा, बख्तियारपुर, दानापुर, मनेर, मसौढ़ी पांच सीटों पर राजद आगे
  • फुलवारी और पालीगंज पर सीपीआई (एमएल) आगे
  • बाढ़ और बिक्रम सीट पर कांग्रेस आगे
7. छपरा
  • एकमा, बनियापुर, छपरा, परसा से राजद आगे
  • तरैया, गढ़का, अमनौर और सोनपुर से भाजपा आगे
  • मांझी से सीपीआई (एम) आगे
  • मढ़ौरा से जदयू आगे
8. पूर्वी चंपारण
  • रक्सौल, हरसिद्धी, गोविंदगंज, पिपरा, मधुबन, मोतिहारी और ढाका से भाजपा आगे
  • सुगौली, नरकटिया, कल्याणपुर, चिरैया से राजद आगे
  • केसरिया से जदयू आगे
9. समस्तीपुर
  • कल्याणपुर, वारिसनगर, समस्तीपुर से जदयू आगे
  • मोरवा, सरायरंजन, मोहिउद्दीननगर, उजियारपुर और हसनपुर से राजद आगे
  • बिभूतिपुर से सीपीआई (एम) आगे
  • रोसड़ा से भाजपा आगे
10.पश्चिम चंपारण
  • रामनगर, नरकटियागंज, बगहा, लौरिया, नौतन, चनपटिया और बेतिया से भाजपा आगे
  • वाल्मीकिनगर और सिकटा से जदयू आगे
11. सहरसा
  • सिमरी बख्तियारपुर से वीआईपी आगे
  • सोनवर्षा से जदयू आगे
  • सहरसा से भाजपा आगे
  • महिषी से राजद आगे
12. फारबिसगंज
  • नरपतगंज, फारबिसगंज, जोकीहाट और सिकटी से भाजपा आगे
  • अररिया से जदयू आगे
  • रानीगंज से जदयू आगे
विज्ञापन
विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें