फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

प्रशांत किशोर ने नीतीश पर साधा निशाना, कहा- यह वक्त कोरोना से लड़ने का है, चुनाव नहीं

Sat, 11 Jul 2020 01:55 PM IST
देव कश्यप न्यूज डेस्क, अमर उजाला, पटना
विज्ञापन
प्रशांत किशोर - फोटो : फाइल फोटो
विज्ञापन

चुनावी रणनीतिकार प्रशांत किशोर ने बिहार के मुख्यमंत्री नीतीश कुमार पर शनिवार को हमला करते हुए कहा कि यह वक्त कोरोना वायरस संक्रमण से लड़ने का है, चुनाव लड़ने का नहीं और उन्हें विधानसभा चुनाव कराने की जल्दबाजी में लोगों की जिंदगी खतरे में नहीं डालना चाहिए।

विज्ञापन


किशोर ने ट्वीट किया कि 'देश के अन्य राज्यों की तरह बिहार में भी कोरोना वायरस संक्रमण के हालात बिगड़ रहे हैं। लेकिन सरकारी तंत्र और संसाधनों का बड़ा हिस्सा चुनाव की तैयारियों में व्यस्त है।’

उन्होंने कहा कि 'नीतीश कुमार जी, यह वक्त चुनाव लड़ने का नहीं, कोरोना वायरस से लड़ने का है। चुनाव कराने की जल्दबाजी में लोगों की जिंदगी खतरे में मत डालिए।’
विज्ञापन


किसी वक्त कुमार के खास रहे किशोर अब उनके कटु आलोचक हैं। आलोचनाओं के चलते उन्हें जद(यू) से निष्कासित कर दिया गया था। किशोर से पहले लोजपा नेता चिराग पासवान और राजद के तेजस्वी यादव राज्य में चुनाव नहीं कराने की मांग कर चुके हैं।

बिहार में चुनाव अक्टूबर-नवंबर में होने हैं, लेकिन चुनाव आयोग ने इस संबंध में अभी कोई घोषणा नहीं की है। वहीं भाजपा और जद(यू) सांगठनिक बैठकें कर रहे हैं । दोनों का कहना है कि वे चुनाव के लिए तैयार हैं।

 
विज्ञापन

 
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें