प्रगति यात्रा के चौथे चरण का फाइनल अपडेट आ गया है। मुख्यमंत्री 21 फरवरी तक यात्रा पर रहेंगे। बिहार सरकार की ओर से इसके लिए पत्र जारी किया गया है। इस यात्रा के दौरान मुख्यमंत्री सरकारी योजनाओं की प्रगति की समीक्षा करेंगे।
{{#eligible}}
सभी खबरें बिना रुकावट पढ़ने के लिए
अमर उजाला एप डाउनलोड करें
सीएम नीतीश कुमार की प्रगति यात्रा के चौथे चरण का फाइनल अपडेट आ गया है। मुख्यमंत्री 21 फरवरी तक यात्रा पर रहेंगे। बिहार सरकार की ओर से इसके लिए पत्र जारी किया गया है। इस यात्रा के दौरान मुख्यमंत्री सरकारी योजनाओं की प्रगति की समीक्षा करेंगे। फाइनल अपडेट के अनुसार, अब मुख्यमंत्री छह फरवरी को नहीं बल्कि पांच फरवरी को मुंगेर जाएंगे। पहले के प्लान के मुताबिक सीएम आठ फरवरी को लखीसराय और शेखपुरा जाने वाले थे। अब वह छह फरवरी को इन दोनों जिलों में रहेंगे। आइए जानते हैं सीएम नीतीश कुमार की प्रगति यात्रा किस दिन किस जिले में पहुंचेगी।
विज्ञापन
प्रगति यात्रा का कार्यक्रम
10 फरवरी: नवादा
11 फरवरी: औरंगाबाद
13 फरवरी: गया
14 फरवरी: जहानाबाद और अरवल
15 फरवरी: बक्सर
16 फरवरी: भोजपुर
18 फरवरी: कैमूर
19 फरवरी: रोहतास
20 फरवरी: नालंदा
21 फरवरी: पटना
आज बांका में सीएम ने कई योजनाओं की सौगात
मुख्यमंत्री नीतीश कुमार ने प्रगति यात्रा के चौथे चरण में आज बांका जिले को 362 करोड़ 75 लाख 77 हजार रुपये की लागत से कुल 178 विकासात्मक योजनाओं का रिमोट के माध्यम से उद्घाटन एवं शिलान्यास किया। इनमें 128 करोड़ 50 लाख 94 हजार रुपये की लागत से 181 योजनाओं का उद्घाटन तथा 234 करोड़ 25 लाख 83 हजार रुपये की लागत से 17 योजनाओं का शिलान्यास शामिल हैं।