फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

लालू यादव के बेटे-बहू का वायरल हुआ भगवान के रूप में पोस्टर, बनाया शिव और पार्वती

Sat, 12 May 2018 04:24 PM IST
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, पटना
विज्ञापन
tej pratap mehandi
विज्ञापन

राष्ट्रीय जनता दल (राजद) अध्यक्ष लालू प्रसाद यादव के बड़े बेटे तेजप्रताप यादव आज पूर्व मुख्यमंत्री दारोगा राय की पोती एश्वर्या राय के साथ शादी के पवित्र बंधन में बंधने जा रहे हैं। ऐसे में शादी की तैयारियां जोरों-शोरों से चल रही है। 

विज्ञापन


समाचार एजेंसी एएनआई से मिली जानकारी के मुताबिक, इस अवसर पर लालू प्रसाद यादव के घर के बाहर एक ऐसा पोस्टर लगा देखा गया है जिसमें दूल्हे तेजप्रताप यादव को भगवान शिव के रूप में और दुल्हन ऐश्वर्या राय को देवी पार्वती के रूप में दिखाया गया है। 

विज्ञापन


इस मौके पर कई बड़े राजनीतिक दलों के नेताओं के इसमें शामिल होने की चर्चा है। इसी कड़ी में उत्तर प्रदेश के पूर्व मुख्यमंत्री अखिलेश यादव अपनी पत्नी डिंपल के साथ शादी समारोह में शामिल होने के लिए पटना पहुंच चुके हैं। शादी में शामिल होने वाले मेहमानों के लिए शहर के बड़े होटलों में कमरे बुक किए गए हैं। 

उल्लेखनीय है कि शुक्रवार को लालू यादव परोल मिलने के बाद वो देर शाम पटना स्थित अपने आवास पहुंच चुके हैं। वहीं तेजप्रताप के छोटे भाई और बिहार के पूर्व डिप्टी सीएम तेजस्वी यादव भी बेहद खुश नजर आ रहे हैं। उन्होंने इस मौके पर अपने ट्विटर हैंडल से विवाह पूर्व कार्यक्रम के विडियो क्लिप भी शेयर किए हैं।

Trending Videos

शामिल होंगे राजनीति के बड़े दिग्गज

tej pratap mehandi
विज्ञापन

100 रसोइये बनाएंगे 7,000 मेहमानों का खाना

खाना बनाने का काम कानपुर की इवेंट कंपनी भाटिया होटल प्राइवेट लिमिटेड को दिया गया है। शादी में आगरा का पराठा, अमृतसरी कुलचा और बिहार का मशहूर लिट्टी चोखा भी उपलब्ध होगा। कंपनी का कहना है कि वह शादी में शामिल होने वाले 7,000 मेहमानों के लिए खाना बनाएंगे।  

केटरिंग का काम देखने वाले मनोज भाटिया ने बताया कि उन्होंने 100 अनुभवी कुक और हेल्पर्स को यूपी, पंजाब और बिहार से बुलाया है। ताकि खाने में वहां की जगह के मुताबिक स्वाद आ सके। वहीं शादी में 100 से अधिक खाने के स्टॉल होंगे। इसके अलावा पंडाल में वीवीआईपी लोगों के लिए खाने की व्यवस्था अलग से की जाएगी। वहीं मीठे में गुलाब जामुन, इमरती और आईस क्रीम भी होगी।  
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें