उत्तर प्रदेश के अतीक अहमद हत्याकांड पर बिहार में भी गरमी शांत नहीं हो रही है। ईद की नमाज के बाद पटना जंक्शन के पास एक समूह में कुछ लोगों ने अतीक अहमद, अशरफ अहमद और असद अहमद को शहीद बताया था, हालांकि मुस्लिम समाज ने इससे इत्तफाक नहीं जताया था। अब दो केंद्रीय मंत्रियों का इसपर अनोखा बयान सामने आया है। एक पूर्व सांसद ने अतीक की हत्या को यूपी सरकार की साजिश बताया, लेकिन इससे पहले एक केंद्रीय मंत्री कह रहे कि क्राइम करने वाले इसी तरह मारे जाएंगे तो दूसरे का कहना है कि उन्हें शहीद बताने वालों के लिए तो शूट एट साइट का ऑर्डर जारी होना चाहिए।