फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

BIHAR: 2024 चुनाव का शंखनाद, नड्डा बोले- सुशासन बाबू के राज में शासन किसका? बिहार में तो अब जंगलराज

Tue, 03 Jan 2023 09:00 PM IST
कुमार जितेंद्र ज्योति न्यूज डेस्क, अमर उजाला, पटना/हाजीपुर/मुजफ्फरपुर

सार

9 डिग्री के आसपास तापमान है और लोग घर से निकलने की कोशिश नहीं कर रहे हैं, ऐसे में नड्डा के आने से बिहार में राजनीतिक गरमी आनी तय है। नड्डा पटना एयरपोर्ट पर उतर वैशाली और मुजफ्फरपुर रवाना हो गए। लौटने से पहले वह बाबा हरिहरनाथ के दरबार भी जाएंगे।
विज्ञापन
नड्डा ने पारु में कहा- बिहार में जंगलराज, इसलिए केंद्र को काम करने में दिक्कत हो रही। - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

बिहार की सत्ता से भारतीय जनता पार्टी के हटने के बाद पहली बार राष्ट्रीय अध्यक्ष जगत प्रकाश नड्डा राज्य की धरती पर आए तो जमकर बरसे। लगभग 9 डिग्री के आसपास तापमान है और लोग घर से निकलने की कोशिश नहीं कर रहे हैं, ऐसे में नड्डा ने बिहार में राजनीतिक गरमी ला दी। मुख्यमंत्री नीतीश कुमार को खरी-खोटी सुनाई। शराब से लेकर अपहरण तक पर घेरा। लोगों से सवाल भी किया कि नरेंद्र मोदी जैसा जन-जन का नेता चाहिए या बार-बार पलट कर बिहार को बर्बाद करने वाला? उन्होंने कहा कि नीतीश कुमार ने बिहार की जनता को धोखा दिया। मताधिकार का अपमान किया है। बिहार में भाजपा का किसी से गठबंधन नहीं है। प्रधानमंत्री चाहते हैं बिहार आगे बढ़े। इसके लिए आपको हमारा और विकास का साथ देना होगा। ऊपर से हम लोग लाख बिहार की मदद करना चाहें, लेकिन नीचे जंगलराज हो तो क्या होगा? 

विज्ञापन


नड्डा ने पूछा- सुशासन बाबू की सरकार में शासन कौन कर रहा है? 
हमें बिहार का विकास चाहिए। हम बिहार में कुर्सी पर बैठने नहीं आए थे। विकास करने आए थे। बिहार में सबसे ज्यादा टेस्टिंग और वैक्सीनेशन करवाया। उन्होंने कहा कि बिहार में जंगलराज आ चुका है। 1 महीने के अंदर कई अपहरण, फिरौती, रेप के केस सामने आए हैं। बिहार में पुलिस-प्रशासन की पकड़ खत्म हो चुकी है। मुझे ये समझ नहीं आता सुशासन बाबू की सरकार में शासन कौन कर रहा है? जेपी नड्डा ने कहा कि आज उमड़ी भीड़ बता रही है कि बिहार अब बदलाव की ओर देख रहा है। उसे यह जंगलराज नहीं चाहिए। इससे हमें मुक्ति दिलाना है। मोदी जी के हाथ को और मजबूत करना है। मेरा बचपन पटना में गुजरा है। मैंने देखा है पहले यहां पता नहीं चलता था कि खेत में सड़क है या सड़कों में खेत। लेकिन, आज हम आ रहे थे तो पूछा गया कि जेपी सेतु से चलिएगा या गांधी सेतु से। मोदी जी ने 1 लाख 25 हजार करोड़ रुपये देने की बात कही थी। आज बिहार में सिर्फ 56 हजार करोड़ तो सड़क पर खर्च किए जा रहे हैं। पटना एम्स को हम लगातार सुधार रहे। हमने दरंभगा मेडिकल कॉलेज के लिए करोड़ों रुपए दिए हैं। 

नित्यानंद बोले- वैशाली से आगाज है, नीतीश माफी मांगें
वैशाली लोक सभा क्षेत्र के पारू स्थित हाई स्कूल मैदान में नड्डा के पहुंचने से पहले केंद्रीय गृह राज्य मंत्री नित्यानंद राय ने कहा कि शांति की धरती कही जाने वाली वैशाली में आज अशांति है। पूरे बिहार में अशांति है। एक महीने में 231 हत्याएं हुई हैं। कितने मां बाप और बहनों के घर उजड़ गए। सोचिए उस परिवार पर क्या बीत रही होगी? क्या हो गया है नीतीश और तेजस्वी जी? आंखे खोलिए, नहीं तो वैशाली की जनता आपका नाश कर देगी। आपकी लंका को जलाकर राख कर देगी। 23 लोगों का अपहरण हुआ है। सिर्फ अमीर लोगों का अपहरण नहीं हुआ। किसान और बकरी रखने वालों का भी अपहरण हुआ है। महीने में 81 से ज्यादा चोरी हुई। 13 लोगों से रंगदारी ली गई। नीतीश जी किस बात की यात्रा कर रहे? लोग मर गए हैं। आंख में आंसू नहीं। माफी मांगिए बिहार की जनता से। इससे पहले, पूर्व उप मुख्यमंत्री तारकिशोर प्रसाद ने कहा कि पहले से और ज्यादा ताकत के साथ केंद्र में भाजपा सरकार लाने के लिए वैशाली की धरती से आगाज हो रहा है। पूर्व मंत्री जनक चमार ने कहा बिहार की पलटीमार सरकार में जहरीली शराब से लोग मर रहे हैं। सरकार को रीढ़विहीन नहीं होना चाहिए, इसलिए केंद्र में एकजुट होकर तीसरी बार मोदी जी को प्रधानमंत्री बनाना है। पूर्व मंत्री सह औराई के विधायक रामसूरत राय ने कहा कि बिहार की सत्तारूढ़ सरकार के रवैए को सभी देख रहे हैं, इसलिए कोई शक नहीं कि बिहार की 40 में से 40 लोकसभा सीट भाजपा जीतेगी। पूर्व मंत्री मंगल पांडे ने कहा कि वैशाली की धरती पर उमड़ा जनसमूह दर्शा रहा है कि देश नरेंद्र मोदी के साथ है। विधायक डॉ. राजू सिंह ने कहा कि वैशाली की जनता समर्थन देने के लिए तैयार है। 

विज्ञापन

नव निर्वाचित मेयर और डिप्टी मेयर ने भी किया स्वागत। - फोटो : अमर उजाला
प्रदेश अध्यक्ष बोले- 2024 की तैयारी कराएंगे राष्ट्रीय अध्यक्ष
नड्डा मंगलवार दोपहर पटना एयरपोर्ट उतर वैशाली होते हुए मुजफ्फरपुर के पारु के लिए सड़क मार्ग से पहुंचे। हवाई अड्डे पर प्रदेश अध्यक्ष डॉ. संजय जायसवाल, विधानसभा में विपक्ष के नेता विजय कुमार सिन्हा, विधान परिषद् में नेता प्रतिपक्ष सम्राट चौधरी चौधरी, पटना के सांसद रविशंकर प्रसाद के साथ पटना की मेयर सीता साहू और डिप्टी मेयर रेशमी चंद्रवंशी ने उनका स्वागत किया। पटना लौटने से पहले नड्डा सोनपुर जाकर बाबा हरिहरनाथ का भी दर्शन करेंगे। प्रदेश अध्यक्ष के अनुसार, शाम में दिल्ली लौटने से पहले वह प्रदेश भाजपा के नेताओं के साथ बैठक भी कर सकते हैं।

केंद्रीय गृह राज्यमंत्री नित्यानंद राय ने तैयारियों को लेकर की थी विधायकों के साथ बैठक। - फोटो : अमर उजाला
गृह राज्यमंत्री नित्यानंद राय ने पहले की बैठक
उधर, केंद्रीय गृह राज्य मंत्री नित्यानंद राय एक दिन पहले सोमवार से ही तैयारियों में जुटे हैं। माना जा रहा है कि मुख्यमंत्री नीतीश कुमार के पाला बदलने को लेकर नड्डा जनता के बीच भाजपा का पक्ष रखेंगे।सोमवार देर शाम वैशाली के गोरौल में केंद्रीय गृह राज्यमंत्री नित्यानंद राय ने नड्डा के आगमन को लेकर चल रही तैयारियों का जायजा लिया और लालगंज विधायक संजय सिंह, पातेपुर विधायक लखविंदर पासवान, हाजीपुर विधायक अवधेश सिंह के साथ युवा कार्यकर्ताओं के साथ बैठक की।
विज्ञापन

हाजीपुर में नड्डा का स्वागत करते कार्यकर्ता। - फोटो : अमर उजाला
वैशाली में फूलों से हुआ नड्डा का स्वागत
नित्यानंद राय के क्षेत्र से गुजरते समय भाजपा अध्यक्ष जेपी नड्डा के काफिले का वैशाली में भव्य स्वागत हुआ। ढाेल-नगाड़े बजाते और फूल बरसाते हुए नारे लगाते कार्यकर्ताओं को देख नड्डा का काफिला जगह-जगह पर रुका। भाजपा कार्यकर्ताओं के स्वागत पर अभिवादन के लिए वह गाड़ी से ही बाहर निकल हाथ लहराते हुए मुजफ्फरपुर के लिए रवाना हो गए।

खबर अपडेट हो रही है...
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें