फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

पुलिस अधिकारी ने केंद्रीय मंत्री चौबे के खिलाफ धमकाने के मामले में शिकायत कराई दर्ज

Wed, 25 Sep 2019 04:31 PM IST
Trainee Trainee न्यूज डेस्क, अमर उजाला, पटना
विज्ञापन
अश्विनी कुमार चौबे(फाइल फोटो)
विज्ञापन
केंद्रीय मंत्री अश्विनी कुमार चौबे के खिलाफ एक पुलिस अधिकारी को धमकाने का मामला दर्ज किया गया है। शिकायत में कहा गया है कि जनता दरबार के दौरान उन्होंने एक पुलिस उप निरीक्षक को धमाकाया था। बक्सर के पुलिस उपाधीक्षक केके सिंह के अनुसार, नया भोजपुर चौकी के प्रभारी राजीव रंजन ने डुमरांव थाने में लिखित शिकायत दर्ज कराई है।
विज्ञापन


आपको बता दें कि 23 सितंबर को चौबे ने जनता दरबार आयोजित किया था। तभी एक स्थानीय भाजपा कार्यकर्ता लक्ष्मण दुबे उनके पास अपनी शिकायत लेकर आया। उसका कहना था कि उपनिरीक्षक ने उसे 'गुंडा नोटिस' भेजा है। उपनिरीक्षक भी वहीं मौजूद थे। जब मामला केंद्रीय स्वास्थ्य राज्य मंत्री चौबे के संज्ञान में आया तो उन्होंने कहा, क्या वह आपको गुंडा लगते हैं? क्या आपने कभी गुंडा देखा है? आप अपने तरीके सुधार लें नहीं तो मैं आपकी वर्दी उतार दूंगा।

समाचार चैनलों में प्रसारित तस्वीरों में चौबे को रंजन पर गुस्सा जाहिर करते हुए देखा जा सकता है। रंजन अपनी बात रखने की कोशिश कर रहे थे। पुलिस ने कहा कि केंद्रीय मंत्री के खिलाफ अभी तक एसआई को धमकाने के मामले में प्राथमिकी दर्ज नहीं की गई है।
विज्ञापन
विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें