फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Rajya Sabha: पीएम मोदी ने सीएम नीतीश कुमार की राज्यसभा शपथ पर क्या लिखा? हरिवंश अब मनोनयन के रास्ते सांसद

Fri, 10 Apr 2026 02:46 PM IST
Aditya Anand न्यूज डेस्क, अमर उजाला, पटना

सार

Nitish Kumar: बिहार के लिए आज बड़ा दिन है। मुख्यमंत्री नीतीश कुमार दिल्ली से नई पारी की शुरुआत कर चुके हैं। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने नीतीश कुमार के राज्यसभा शपथ के बाद अपने मन की बात लिखी। उनके काम को याद किया। साथ ही उन्होंने हरिवंश की राज्यसभा में वापसी पर भी उन्हें बधाई दी।
विज्ञापन
नीतीश कुमार के साथ पीएम मोदी - फोटो : X
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

मुख्यमंत्री नीतीश कुमार राज्यसभा सदस्य के तौर पर शपथ ले चुके हैं। शपथ ग्रहण समारोह के बाद उन्हें प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने बधाई दी। पीएम मोदी ने सोशल मीडिया पर लिखा कि नीतीश कुमार जी देश के सबसे अनुभवी नेताओं में से एक हैं। सुशासन को लेकर उनकी प्रतिबद्धता की हर तरफ सराहना हुई है। उन्होंने बिहार के विकास में अमिट योगदान दिया है। उन्हें एक बार फिर संसद में देखना बहुत सुखद होगा। सांसद और केंद्रीय मंत्री के रूप में भी उन्होंने कई वर्षों तक अपनी सेवाएं दी हैं। मुझे पूरा विश्वास है कि उनके लंबे राजनीतिक अनुभव से संसद की गरिमा और बढ़ेगी। राज्यसभा सांसद के रूप में शपथ लेने पर उन्हें हार्दिक बधाई और आगे के कार्यकाल के लिए ढेरों शुभकामनाएं।

विज्ञापन

Nitish Kumar: मुख्यमंत्री नीतीश कुमार ने राज्यसभा के सदस्य के रूप में ली शपथ, उच्च सदन से शुरू की नई पारी

राज्यसभा के उपाध्यक्ष हरिवंश नारायण सिंह के बारे में क्या कहा?
पीएम नरेंद्र मोदी ने राज्यसभा सदस्य के रूप में मनोनित होने हरिवंश नारायण सिंह को भी बधाई दी। उन्होंने सोशल मीडिया पर लिखा कि हरिवंश जी ने पत्रकारिता और सार्वजनिक जीवन में अमूल्य योगदान दिया है। वे एक सम्मानित बुद्धिजीवी और विचारक हैं। उन्होंने अपने गहन विचारों और अंतर्दृष्टि से पिछले कुछ वर्षों में सदन की कार्यवाही को समृद्ध किया है। मुझे प्रसन्नता है कि राष्ट्रपति ने उन्हें राज्यसभा के लिए मनोनीत किया है। आगामी संसदीय कार्यकाल के लिए उन्हें मेरी बहुत-बहुत शुभकामनाएं!
विज्ञापन


विज्ञापन

राज्यसभा में शपथ लेने के बाद एनडीए के नेताओं के साथ सीएम नीतीश कुमार। - फोटो : अमर उजाला
दिल्ली से लौटने के बाद देंगे अपना इस्तीफा
सूत्रों की मानें तो मुख्यमंत्री नीतीश कुमार आज ही दिल्ली से पटना लौटेंगे। इसके बाद पटना में जनता दल यूनाईटेड के वरिष्ठ नेताओं के साथ बैठक करेंगे। सीएम 13 अप्रैल को कैबिनेट की अंतिम बैठक कर सकते हैं। इसके बाद एनडीए के विधायक दल की बैठक होगी। इसमें सीएम नीतीश कुमार अपने इस्तीफे की घोषणा करेंगे। इसके बाद राज्यपाल को अपना इस्तीफा सौपेंगे।

Bihar CM: कौन होगा बिहार का नया मुख्यमंत्री? दिल्ली में दिग्गज नेताओं के साथ भाजपा की हाईलेवल मीटिंग

40 साल से ज्यादा समय से राजनीति की मुख्य धारा में हैं
नीतीश कुमार पहली बार केंद्र की राजनीति करने नहीं जा रहे हैं। वह 40 साल से ज्यादा समय से राजनीति की मुख्य धारा में हैं। पहले बिहार की राजनीति की, फिर केंद्र की। बिहार में मंत्री कभी नहीं बने और मुख्यमंत्री बनने से पहले वह केंद्रीय मंत्री की ताकत हासिल कर चुके थे। 2005 से अब तक वह कुछ समय को छोड़ बाकी समय मुख्यमंत्री रहे। जिस समय सीएम नहीं थे, उस समय भी सारी शक्तियां उनके पास ही समाहित नजर आ रही थीं। सत्ता में कोई रहा, सीएम नीतीश कुमार ही रहे। अब वह सीएम की कुर्सी छोड़ने वाले हैं। इसके लिए उन्होंने विधान परिषद् की सदस्यता से इस्तीफा दे दिया है। 
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें