बिहार दौरे पर पहुंचे प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी का शनिवार को एक अलग अंदाज देखने को मिला। वैशाली में नीतीश सेतु के उद्घाटन के दौरान उन्होंने मुख्यमंत्री नीतीश कुमार को गले लगाया। इसके बाद दोनों नेता कार्यक्रम में शामिल हुए। उद्घाटन के बाद पीएम मोदी पुल पर टहलते नजर आए। इस दौरान उन्होंने अपना गमछा लहराकर लोगों का अभिवादन भी किया। प्रधानमंत्री के दौरे और नीतीश सेतु के उद्घाटन की कई तस्वीरें सामने आई हैं, जिनमें दोनों नेताओं की मुलाकात से लेकर पुल पर पीएम के खास अंदाज तक के दृश्य दिखाई दे रहे हैं।
पीएम मोदी ने नीतीश कुमार को लगाया गले
पीएम मोदी और नीतीश कुमार
- फोटो : अमर उजाला
प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी शनिवार को बिहार के वैशाली पहुंचे। कार्यक्रम के दौरान उनकी मुलाकात मुख्यमंत्री नीतीश कुमार से हुई। दोनों नेताओं ने एक-दूसरे का अभिवादन किया और पीएम मोदी ने नीतीश कुमार को गले लगाया। इसके बाद दोनों नेता नीतीश सेतु के उद्घाटन कार्यक्रम में शामिल हुए। इस मुलाकात की तस्वीरें भी सामने आई हैं।
पुल पर टहले पीएम, गमछा लहराकर किया अभिवादन
गमछा लहराते पीएम मोदी
- फोटो : अमर उजाला
नीतीश सेतु का उद्घाटन करने के बाद प्रधानमंत्री मोदी पुल पर टहलते नजर आए। इस दौरान उन्होंने गमछा लहराया। पीएम का यह अंदाज कार्यक्रम की प्रमुख तस्वीरों में शामिल रहा। पुल पर मौजूद लोगों और कार्यक्रम से जुड़े दृश्यों के बीच प्रधानमंत्री का यह अभिवादन खास चर्चा में रहा।
सेतु का उद्धघाटन करते पीएम
- फोटो : अमर उजाला
प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने वैशाली में गंगा नदी पर बने छह लेन के नीतीश सेतु का उद्घाटन किया। इस दौरान सीएम सम्राट चौधरी भी उनके साथ मौजूद रहे। नीतीश सेतु से साथ ही पीएम ने 21 विभागों की 227 विकास परियोजनाओं का उद्घाटन और शिलान्यास भी किया। इनकी कुल लागत 34,470 करोड़ रुपये से अधिक है।
लोगों का अभिवादन करते पीएम
- फोटो : अमर उजाला
प्रधानमंत्री ने वहां पर मौजूद लोगों का अभिवादन भी किया। मौके पर भारी भीड़ देखने को मिली। पीएम मोदी ने सोशल मीडिया पर पोस्ट कर लिखा- "पटना हवाई अड्डे पर नीतीश कुमार जी से मिलकर अत्यंत प्रसन्नता हुई।" इस पुल के नामकरण को लेकर बिहार में राजनीतिक बयानबाजी भी हुई थी। हालांकि, प्रधानमंत्री के पटना पहुंचने पर नीतीश कुमार के साथ उनकी गर्मजोशी भरी मुलाकात ने राजनीतिक हलकों का ध्यान खींचा।
गंगा पर बना है छह लेन का नीतीश सेतु
नीतीश सेतु
- फोटो : अमर उजाला
कच्ची दरगाह-बिदुपुर सिक्स लेन पुल का नाम बिहार के मुख्यमंत्री नीतीश कुमार के नाम पर ‘नीतीश सेतु’ रखा गया है। यह पुल पटना जिले के कच्ची दरगाह को वैशाली जिले के बिदुपुर से जोड़ता है। परियोजना की कुल लंबाई करीब 19.7 किलोमीटर है, जिसमें लगभग 9.7 किलोमीटर मुख्य पुल और 10 किलोमीटर संपर्क सड़कें शामिल हैं। इसके निर्माण पर करीब 4,280 करोड़ रुपये खर्च हुए हैं। पुल से उत्तर और दक्षिण बिहार के बीच आवागमन आसान होने और महात्मा गांधी सेतु व जेपी सेतु पर यातायात का दबाव कम होने की उम्मीद है।