बिहार के मुंगेर में अवैध हथियारों की बड़ी खेप के साथ एक आदमी को गिरफ्तार किया गया है। पुलिस ने इसके पास से करीब 500 से ज्यादा अवैध हथियार बरामद किए हैं।
खबर के मुताबिक आने वाले लोकसभा चुनावों के लिए ये हथियार बनाए गए थे और कई जगहों पर बेचे जाने थे।
तमंचों व अन्य हथियारों की कीमत करीब 70 लाख रुपये आंकी जा रही है। पुलिस ने गिरफ्तार शख्स के पास से एक लाख रुपये से ज्यादा रकम नकद भी बरामद की है।
पुलिस ने मामला दर्ज कर आरोपी को गिरफ्तार कर लिया है। पुलिस अब ये जानने की कोशिश में जुटी है कि और कौन कौन लोग इस धंधे से जुड़े हैं?
पुलिस ये भी जानने की कोशिश कर रही है कि इन हथियारों को कहां सप्लाई किया जाना था?