फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Bihar: खगड़िया में फिर हथियार लहराते युवकों का फोटो हुआ वायरल, पुलिस दिखा रही सुस्ती

Tue, 28 Mar 2023 05:28 PM IST
हिमांशु प्रियदर्शी न्यूज डेस्क, अमर उजाला, खगड़िया

सार

खगड़िया में फिर हथियार के साथ फोटो और वीडियो सोशल मीडिय पर वायरल होने का मामला सामने आया है। इनमें युवक अवैध हथियार के साथ पोज दे रहे हैं। वहीं, पुलिस इस मामले में उदासीन बनी हुई है।
विज्ञापन
हथियार के साथ युवकों की वायरल फोटो - फोटो : सोशल मीडिया
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

बिहार के खगड़िया में आज कल हथियार के साथ फोटो और वीडियो बनाना और सोशल मीडिया पर पोस्ट करने का ट्रेंड बन गया है। ऐसे ही फोटो और वीडियो फिर तेजी से सोशल मीडिय पर वायरल हो रहे हैं। इनमें युवक अवैध हथियार के साथ पोज देते दिख रहे हैं। एक फोटो में एक युवक अवैध हथियार को कॉक करते देखा जा रहा है।

विज्ञापन




जानकारी के अनुसार, ये युवक नगर थाना क्षेत्र अंतर्गत कमलपुर गांव का रहने वाला आशीष पोदार है। दूसरे फोटो में वो हथियार को कमर में खोंस के पोज दे रहा है। एक फोटो में वह अपने दोस्तों के साथ खगड़िया जंक्शन पर अवैध हथियार के साथ दिख रहा है। वहीं, दूसरा युवक अपने चेहरे पर पिस्तौल रखे दिख रहा है। इस युवक का नाम अंशु कुमार है जो गंगोर थाना क्षेत्र अन्तर्गत बेला सिमरी पंचायत का रहने वाला है। हालांकि ये सभी फोटो कब और कहां के हैं, यह पता नहीं चल पाया है।
विज्ञापन
विज्ञापन


कुछ हफ्ते पहले भी छोटू कुमार नामक युवक और विधायक रामवृक्ष सदा के पुत्र रामानंदन सदा का हथियार लहराते फोटो वायरल हुआ था। इस पर अमर उजाला ने खबर भी प्रकाशित की थी। लेकिन मामले को लेकर पुलिस का रवैया उदासीन रहा था।

और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें