फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Bihar Crime: घर में सोए व्यक्ति को अपराधियों ने गला रेतकर उतारा मौत के घाट; पुरानी रंजिश में हत्या की आशंका

Sun, 13 Aug 2023 02:27 PM IST
हिमांशु प्रियदर्शी न्यूज डेस्क, अमर उजाला, जमुई

सार

Bihar: जमुई के खैरा थाना क्षेत्र में बीती रात अज्ञात अपराधियों द्वारा घर के बरामदे में सोए एक व्यक्ति की गला रेतकर हत्या करने का मामला सामने आया है। परिजन पुरानी रंजिश में हत्या की आशंका जता रहे है। फिलहाल पुलिस मामले की जांच में जुटी है।
विज्ञापन
घटनास्थल पर मौजूद पुलिस और स्थानीय - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

बिहार के जमुई के खैरा थाना क्षेत्र के मुड़वरो गांव में बीती रात घर के बरामदे में सोए एक व्यक्ति की अज्ञात अपराधियों ने तेजधार हथियार से गला रेतकर हत्या कर दी। मृतक की पहचान मुड़वरो गांव निवासी फरीद मियां (68) के रूप में की गई है। वहीं, घटना की जानकारी गांव में आग की तरह फैल गई, जिससे घटनास्थल पर सैकड़ों लोगों की भीड़ जुट गई। इसके बाद घटना की जानकारी स्थानीय थाने को दी गई। सूचना मिलने के बाद गरही थाना पुलिस रविवार की सुबह घटनास्थल पर पहुंची। फिर शव को अपने कब्जे में लेकर मामले की छानबीन में जुट गई।

विज्ञापन


जानकारी के मुताबिक, फरीद मियां शनिवार की रात अपने घर के बरामदे में अकेले सोया हुआ था। तभी देर रात आए अज्ञात अपराधियों ने उसकी गला रेतकर हत्या कर दी। हालांकि घटना के वक्त मृतक की चीखने की आवाज सुनने पर परिजनों ने उठकर देखा तो कुछ अपराधी हत्या कर मौके से भाग रहे थे। उसके बाद परिजन शोर मचाने लगे, तभी आवाज सुनकर आसपास के लोग जग गए और फरीद मियां के घर की ओर दौड़ पड़े। लेकिन तब तक अपराधी जंगली इलाके की ओर फरार हो गए। इधर, मृतक के परिजनों ने पुरानी रंजिश में हत्या की आशंका जताई है।

परिजनों ने बताया कि पुरानी रंजिश को लेकर फरीद मियां की हत्या हुई है। हालांकि गरही थाना पुलिस पूरे मामले की जांच कर रही है। इधर, गरही थानाध्यक्ष अमरेश कुमार सिंह ने बताया कि एक व्यक्ति की तेजधार हथियार से गला काटकर हत्या कर दी गई है। शव को कब्जे में लेकर मामले की छानबीन की जा रही है। वहीं, घटना के बाद से मुड़वरो समेत आसपास के गांव में दहशत का माहौल है।

विज्ञापन
विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें