फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

बिहार:काट दी हाथों की 10 उंगलियां, दहशत

विज्ञापन
विज्ञापन
समस्तीपुर (बिहार)। बिहार के समस्तीपुर में तीन हथियारबंद लोगों ने एक शख्स पर हमला कर उसकी दसों उंगलियां काट डाली। जिले के बिठन थाने के प्रभारी सुधीर कुमार रजक के मुताबिक यह खौफनाक मामला बृहस्पतिवार की रात का है।
विज्ञापन


पीटीआई के मुताबिक शनिचरा गांव के तीन हथियारबंद लोगों ने पड़ोस के बनभौरा गांव के भूषण यादव के घर पर हमला किया और उससे मारपीट की।
Trending Videos
विज्ञापन

घायल व्यक्ति की हालत है नाजुक

इसके बाद हथियारबंद लोगों ने भूषण के दोनों हाथों की उंगलियां धारदार हथियार से काट डाली। इस खौफनाक वारदात को अंजाम देने के बाद हमलावर फरार हो गए।

हमले के शिकार शख्स को तुरंत अस्पताल पहुंचाया गया, जहां उसकी हालत स्थिर लेकिन गंभीर बताई गई है। रजक के मुताबिक हमलावरों में से एक को गिरफ्तार कर लिया गया है। अन्य लोगों की गिरफ्तारी की कोशिश की जा रही है। हमले की वजह का पता नहीं चल सका है।
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें