फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Bihar News: मिस्त्री की संदिग्ध मौत, हत्या या आत्महत्या? जांच में जुटी पुलिस

Sat, 14 Jun 2025 01:23 PM IST
आशुतोष प्रताप सिंह न्यूज डेस्क, अमर उजाला, शिवहर

सार

शहर के शंकर बैट्री के सामने पवन मोटर गैरेज में शनिवार सुबह 45 वर्षीय मिस्त्री राम ईश्वर राय का शव संदिग्ध अवस्था में मिला। मृतक कई वर्षों से गैरेज चला रहे थे और परिवार के इकलौते कमाऊ सदस्य थे।
 
विज्ञापन
शोकाकुल परिजन - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

शिवहर शहर के शंकर बैट्री के सामने रानी पोखर जाने वाली गली में स्थित पवन मोटर गैरेज में शनिवार की सुबह एक शव मिलने से सनसनी फैल गई। मृतक की पहचान मुरारी चौक, वार्ड संख्या 20 निवासी 45 वर्षीय राम ईश्वर राय उर्फ दुआ मिस्त्री के रूप में हुई है, जो वर्षों से पवन मोटर गैरेज का संचालन कर रहे थे।
विज्ञापन


सुबह छोटे बेटे ने देखा शव
शनिवार सुबह करीब 6:30 बजे राम ईश्वर का छोटा बेटा रोहित गैरेज से साइकिल लेने पहुंचा। गैरेज का दरवाजा खुला था और उसके पिता जमीन पर अचेत अवस्था में पड़े थे। पास में छत से गमछा लटका मिला। पिता की हालत देखकर रोहित घबरा गया और तुरंत घर जाकर परिजनों को सूचना दी।

शुक्रवार शाम से थे लापता
परिजनों के अनुसार, राम ईश्वर शुक्रवार की शाम घर नहीं लौटे थे। शाम 7:09 बजे उनके बड़े बेटे मनीष ने जब उन्हें फोन किया, तो उन्होंने बताया कि वह सब्जी लेकर आ रहे हैं। इसके बाद उनका मोबाइल बंद हो गया। परिजनों को लगा कि वे गैरेज में ही रुक गए होंगे।
विज्ञापन


स्थानीय लोग हुए इकट्ठा
घटना की जानकारी मिलते ही स्थानीय लोगों की भीड़ उमड़ पड़ी। लोग मृतक की मिलनसार और मेहनती छवि को याद कर स्तब्ध नजर आए। घटनास्थल पर कई तरह की चर्चाएं शुरू हो गईं। मौके पर सदर थानाध्यक्ष सह इंस्पेक्टर रणधीर कुमार पहुंचे और जांच शुरू की। उन्होंने बताया कि फिलहाल हत्या और आत्महत्या दोनों पहलुओं से जांच की जा रही है। मौत के कारण स्पष्ट नहीं हैं, पोस्टमार्टम रिपोर्ट के बाद स्थिति साफ होगी। डीएसपी सुशील कुमार ने भी मौके का मुआयना किया और जांच का दिशा निर्देश दिया।

यह भी पढ़ें:  विमान हादसे में बाल-बाल बचा बिहार का मेडिकल स्टूडेंट, मां को बताया कैसे बची जान
विज्ञापन


परिवार पर टूटा दुखों का पहाड़
राम ईश्वर राय अपने परिवार के इकलौते कमाने वाले सदस्य थे। उनकी मौत से पत्नी सरिता, तीन पुत्र, एक पुत्री और वृद्ध माता पिता पर विपदा टूट पड़ी है। परिजन बिलख बिलख कर रो रहे हैं। पिता रामचंद्र राय की आंखों से आंसू रुक नहीं रहे, वहीं पत्नी दहाड़ मार मार कर रो रही है। बच्चों की हालत भी बेहद नाजुक बताई जा रही है। स्थानीय लोगों ने प्रशासन से पीड़ित परिवार को सहायता देने की मांग की है। सभी का कहना है कि राम ईश्वर एक मेहनती और ईमानदार व्यक्ति थे, जिनकी अचानक मौत ने सबको झकझोर दिया है।
 
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें