फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Bihar News: बच्चा चोरी की अफवाह में युवक की पिटाई, पुलिस ने हिरासत में लिया

Wed, 25 Feb 2026 09:19 AM IST
पटना ब्यूरो न्यूज डेस्क, अमर उजाला, पटना

सार

Bihar News: राजधानी पटना के बिहटा थाना क्षेत्र में बच्चा चोरी की अफवाह के चलते एक युवक की पिटाई का मामला सामने आया है। मंगलवार रात युवक बिहटा से पतसा गांव जा रहा था, उसके साथ कुछ बच्चे भी थे। ग्रामीणों ने उसे बच्चा चोर मानकर पकड़ लिया और पिटाई की। पुलिस ने मौके पर पहुंचकर युवक को हिरासत में लिया और फिलहाल उससे पूछताछ कर रही है।
विज्ञापन
पटना के बिहटा में बच्चा चोरी का आरोप में एक युवक की लोगों ने जमकर की पिटाई - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

पटना जिले के बिहटा थाना क्षेत्र में बच्चा चोरी की अफवाह के कारण एक युवक की पिटाई का मामला सामने आया है। मंगलवार रात युवक बिहटा से पतसा गांव की ओर पैदल जा रहा था, उसके साथ कुछ बच्चे भी थे। यह देखकर ग्रामीणों को युवक पर बच्चा चोर होने का शक हुआ और उन्होंने उसे पकड़कर पीटा।

विज्ञापन


पते के बारे में गलत जानकारी दे रहा था युवक
ग्रामीणों ने युवक से नाम और पता पूछे, तो उसने अपना नाम रजनीश बताया। हालांकि वह अपने पते के बारे में विरोधाभासी जानकारी दे रहा था, कभी बिहटा का पैनाल और कभी मुजफ्फरपुर का पैनाल। सही जानकारी न मिलने के कारण ग्रामीणों का शक और बढ़ गया।

पुलिस ने युवक को हिरासत में लिया
इसके बाद ग्रामीणों ने स्थानीय पुलिस को सूचना दी। पुलिस टीम मौके पर पहुंची और युवक को हिरासत में लेकर थाने ले गई। फिलहाल, पुलिस युवक से पूछताछ कर रही है ताकि यह पता लगाया जा सके कि वह कहां का रहने वाला है और उसके साथ बच्चों का क्या मकसद था।
विज्ञापन


ये भी पढ़ें: केंद्र सरकार की बिहार को बड़ी सौगात, पुनारख-किउल तीसरी-चौथी लाइन के लिए 2,268 करोड़ रुपये मंजूर
विज्ञापन


पुलिस ने लोगों से की खास अपील
मौके पर मौजूद एक ग्रामीण ने बताया कि वह बाइक से घर लौट रहे थे और उन्होंने देखा कि पतसा गांव के पास कुछ लोग युवक को घेरकर पिटाई कर रहे थे। थानाध्यक्ष अमित कुमार ने सभी लोगों से अपील की है कि वे अपने बच्चों पर ध्यान दें और अफवाहों पर भरोसा करके किसी को पीटने जैसी घटनाओं से बचें। उन्होंने कहा कि इस तरह की घटनाएं इन दिनों बढ़ रही हैं और इसके लिए सतर्क रहना जरूरी है।

और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें