फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Bihar News: आग तापने के दौरान झुलसी महिला, नाइटी में पकड़ी आग फिर शरीर जला; बचाने के दौरान पति का भी जला हाथ

Mon, 29 Dec 2025 06:06 PM IST
पटना ब्यूरो न्यूज डेस्क, अमर उजाला, भोजपुर

सार

वहीं जख्मी महिला के पति राकेश कुमार ने बताया कि नहाने के बाद ठंड की वजह से पुआल जलाकर आग तापने लगी। उसी दौरान उसकी नाइटी आग की चपेट में आ गई। आग बुझाने के दौरान राकेश कुमार का भी हाथ जल गया।
 
विज्ञापन
आग तापने के दौरान झुलसी महिला - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

भोजपुर जिले के पीरो थाना क्षेत्र अंतर्गत चतुर्भुजी बराव गांव में एक महिला आग तापने के दौरान एक महिला बुरी तरह झुलस गई। जिसके बाद उसे आनन फानन में इलाज के लिए आरा सदर अस्पताल लाया गया। जहां स्थिति गंभीर को देखते हुए उसे पटना रेफर कर दिया गया है।
विज्ञापन


झुलसी महिला पीरो थाना क्षेत्र अंतर्गत चतुर्भुजी बराव गांव की निवासी राकेश कुमार की 23 वर्षीय पत्नी प्रियंका देवी है। प्रियंका देवी नहाने के बाद आग तापने बैठी थी, उसी दौरान आग की चपेट में आ गई और बुरी तरह झुलस गई। जिसके बाद उसका पूरा शरीर जल गया। घटना के दौरान परिजनों ने आग बुझाने की काफी मशक्कत की।

पढ़ें: धान अधिप्राप्ति के लक्ष्य में कटौती से किसानों की बढ़ी मुसीबत, पैक्स की मनमानी से किसान परेशान
विज्ञापन
विज्ञापन


वहीं जख्मी महिला के पति राकेश कुमार ने बताया कि नहाने के बाद ठंड की वजह से पुआल जलाकर आग तापने लगी। उसी दौरान उसकी नाइटी आग की चपेट में आ गई। आग बुझाने के दौरान राकेश कुमार का भी हाथ जल गया। उसके बाद प्रियंका देवी को सदर अस्पताल लाया गया। जहां स्थिति नाजुक देखते हुए प्राथमिक उपचार के बाद उसे पटना रेफर कर दिया गया है।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें